Monsoon Arrives in India IMD Report: दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया है। दोपहर में आसमान में बादल छा गए और नोएडा समेत कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. IMD के मुताबिक आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं और ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. 4 और 5 जून के लिए भी येलो अलर्ट रहेगा. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तेज हवाएं, आंधी-तूफान, बिजली की चमक और हल्की बारिश का दौर रहेगा. इससे तापमान गिरेगा और झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.
भीषण और झुलसाती गर्मी, तपती सड़कों और उमस से बेहाल देश की जनता के लिए आखिरकार वो सबसे बड़ी खुशखबरी आ ही गई, जिसका करोड़ों लोगों को बेसब्री से इंतजार था. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार, 4 जून 2026 को आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में धमाकेदार दस्तक दे दी है.
इसके साथ ही देश में चार महीने तक चलने वाले बारिश के सबसे बड़े मौसम का आगाज हो चुका है. मानसून की एंट्री होते ही केरल और लक्षद्वीप के कई इलाकों में आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हो गया है और झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया है.
मौसम विभाग (IMD) ने मानसून के आगमन के साथ ही केरल के तटीय इलाकों में 4 जून से 9 जून के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की कड़ी चेतावनी जारी की है. तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर समेत 8 प्रमुख जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. इन इलाकों में 7 सेंटीमीटर से लेकर 20 सेंटीमीटर तक मूसलाधार बारिश होने की आशंका है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रशांत महासागर में आए एक टाइफून और लक्षद्वीप के पास बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण हवाओं की नमी खिंच गई थी, जिससे मानसून की शुरुआती रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ गई थी.
लेकिन अब सारी बाधाएं दूर हो चुकी हैं और परिस्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं. चूंकि देश की 51 प्रतिशत खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर है, इसलिए मानसून की यह कड़क शुरुआत (Monsoon Arrives in India) भारतीय अर्थव्यवस्था और किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली है.
ये भी पढ़ें-बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ‘मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी’ रखा गया, ये है नाम बदलने की पूरी वजह
केरल में दस्तक के बाद अब उत्तर भारत के लोग अपनी निगाहें आसमान पर गड़ाए बैठे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक:
बिहार: बिहार में मानसून की पहली दस्तक 12 से 15 जून के बीच होने की प्रबल संभावना है, जिसके बाद अगले 2-3 दिनों में मानसून पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा.
उत्तर प्रदेश: यूपी में मानसून चरणों में आगे बढ़ेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में बादलों की महफिल 15 से 20 जून के बीच सजेगी, जबकि पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में मानसून 20 से 25 जून तक एंट्री मारेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…