रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा नोटिस
Don 3 controversy update: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के बीच चल रहा ‘डॉन 3’ विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने FWICE को कानूनी नोटिस भेजा है और उसके द्वारा जारी किए गए ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ को चुनौती दी है. डॉन 3 विवाद दिन पर दिन गहराता जा रहा है, पहले फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह पर करोड़ों का जुर्माना लगाया था. जब एक्टर ने यह जुर्माना भरने से इंकार कर दिया.उसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह बैन लगा दिया.
ऐसे शुरू हुआ डॉन 3 का विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने कथित तौर पर फिल्म Don 3 से खुद को अलग कर लिया. फिल्म के निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी की ओर से आरोप लगाया गया कि अभिनेता के प्रोजेक्ट छोड़ने से करोड़ों का नुकसान हुआ है. इसके बाद मामले को FWICE के समक्ष ले जाया गया, जिसने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी कर दिया.
यह भी पढ़ें:कृति सेनन के बिकिनी लुक ने मचाया तहलका, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह को कई बार बैठक के लिए बुलाया जा चुका है. लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. दूसरी तरफ रणवीर सिंह के करीबी सूत्रों का दावा है कि यह एक अनुबंध संबंधी विवाद है और FWICE को इसमें हस्तक्षेप करने या किसी कलाकार के खिलाफ इस तरह का निर्देश जारी करने का अधिकार नहीं है.
रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा नोटिस
कानूनी नोटिस भेजकर रणवीर सिंह इस मामले को अदालत में लेकर जाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार मामला अब Bombay Civil Court तक पहुंच सकता है. हालांकि नोटिस में की गई मांगों का पूरा विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है. इस बीच फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने भी FWICE के रुख पर सवाल उठाए हैं। निर्माता Nikhil Dwivedi और T. P. Aggarwal सहित कई हस्तियों का मानना है कि किसी कलाकार की आजीविका प्रभावित करने वाले ऐसे निर्देशों की वैधता पर न्यायालय को फैसला करना चाहिए. फिलहाल ‘डॉन 3’ विवाद कानूनी लड़ाई का रूप ले चुका है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

