Anjana Singh Controversy: भोजपुरी फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक्ट्रेस ने एक बार फिर खेसारी लाल पर तीखा वार शुरु कर दिया है. उन्होंने दावा किया है कि खेसारी को उनकी पत्नी चंदा ने एक अभिनेत्री के साथ रंगे हाथों पकड़ा था. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने पहले तो खोसारी के राइटर अखिलेश कश्यप को जमकर धोया फिर उन्हें चमचा तक कह डाला.
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह इन दिनों विवादो में घिरी हुई है. हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे भोजपुरी इंडस्ट्री और खेसारी लाल यादव को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘खेसारी जी तो कुछ भी बोलते हैं.’ इतना ही नहीं, जब उनसे उनके पसंदीदा भोजपुरी स्टार का नाम पूछा गया, तो खेसारी के साथ कई सुपरहिट फिल्में करने के बावजूद उन्होंने रवि किशन और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का नाम लिया. अंजना ने खेसारी लाल का नाम तक नहीं लिया.
एक्ट्रेस का दावा किया कि इस इंटरव्यू के बाद खेसारी के फैंस उन पर इस तरह से भड़क गए कि उन्होंने उनकी मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा और गंदी-गंदी गालियां दी. जिसके बाद ट्रोलिंग से परेशान होकर अंजना सिंह को सोशल मीडिया पर लाइव आकर ये सारी बातें बोलनी पड़ी.
अंजना ने बताया कि लोग उन्हें यह कहते हुए ट्रोल करते थे कि खेसारी ने उन्हें स्टार बनाया. जिसका जवाब उन्होंने लाइव आकर दिया कि, ‘जब खेसारी लाल एल्बम में लड़की बनकर नाचते थे और पहली बार मुंबई आए थे, तब डायरेक्टर आलोक कुमार सिंह ने उन्हें पहला ब्रेक दिया था. तब खेसारी को यह भी नहीं पता था कि एक सीन के बाद कपड़े बदले जाते हैं.’
इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने और खेसारी की पहली मीटिंग का किस्सा सुनाया और कहा कि हमारी पहली फिल्म असाइन होने के समय वह डबिंग किया करते थे. वहां से जाते समय उन्होंने जाने के लिए ऑटो किया था.
आगे एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो कार में सवार होकर जा रही थीं, तब खेसारी उस समय ऑटो में बैठे हुए थे. उन्होंने मुझसे रास्ते में छोड़ने के लिए भी पूछा था. तब मैने उन्हें हां कहा था. ऐसा कई बार हुआ था जब वो मुझसे लिफ्ट लेते थे और कई बार तो वो मेरी कार लेकर भी जाते थे. अंजना ने आगे कहा कि उन्होंने खेसारी के साथ दो फिल्में साइन करने के बाद भी फिल्म छोड़ दी थी.
खेसारी लाल यादव के फैंस से नाराज अंजना सिंह ने अब उन पर बड़ा जुबानी हमला किया है. अंजना ने खेसारी के समर्थकों को ‘मउगा आर्मी’ कहा. इसके साथ ही उन्होंने खेसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि शायद उनकी कोई फिल्म या गाना रिलीज होने वाला है, जिसकी वजह से सुर्खियों में बने रहने के लिए वह अपनी आर्मी के जरिए यह सब करवा रहे हैं.
दूसरी तरफ, इस पूरे विवाद पर खेसारी लाल यादव भी इंस्टाग्राम पर लाइव आए और बिना अंजना सिंह का नाम लिए अपने फैंस के वफादारी की तारीफ की और इस विवाद के बीच उनका साथ देने के लिए सभी को धन्यवाद किया.
यह भी पढ़ें: IVP का BJP में विलय, 16 पार्षदों के साथ मुकेश गोयल ने बदला पासा
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…