6 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनावों का ऐलान
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की सात खाली सीटों पर नवंबर में उपचुनाव कराने का ऐलान किया है. आयोग ने कहा कि मतदान तीन नवंबर को होगा और छह नवंबर को मतगणना होगी.उपचुनाव महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट, बिहार के मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनोगोडे, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा के धामनगर में होंगे.
उपचुनाव के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी और नामांकन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर होगी. नामांकन की जांच की तिथि और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि क्रमश: 15 अक्टूबर और 17 अक्टूबर होगी.
उपचुनाव के लिए 1 जनवरी, 2022 की मतदाता सूची का इस्तेमाल किया जाएगा.चुनाव आयोग ने कहा कि पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं और इन मशीनों की मदद से चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं.
चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. अब इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों और सरकार को चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक उपचुनाव 1 जनवरी 2022 को तैयार मतदाता सूची के आधार पर कराया जायेगा.मोकामा से आरजेडी के विधायक रहे अनंत सिंह की विधायक सदस्यता रद्द होने के कारण मोकामा में विधानसभा उप चुनाव हो रहा है. अनंत सिंह कई मामलों में जेल में बंद हैं.
बता दें कि हरियाणा की आदमपुर सीट कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी. 2019 चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन दो महीने पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे.
–भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…