देश

CM Yogi ने दशहरा पूजा में सुरक्षा बढ़ाई, पूजा पंडालों के लिए सुरक्षा ऑडिट के आदेश

लखनऊ- देश नवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मना रहा हैं. शहर-शहर पार्कों और खुले मैदान में देवी मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई है. पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से नवरात्रि, दशहरा, दिवाली समेत कई सारे त्योहारों की रौनक फीकी पड़ गई थी. जबकि इस बार पूरे देश में इसकी गजब की धूम देखने को मिल रही है. त्योहारों की इन खुशियों से उतर-प्रदेश भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है.  जगह-जगह  मां दुर्गा के पंडाल और मेले लगे हुए हैं. नवरात्रि के त्योहार में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.   यूपी के मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  प्रदेश में सभी पूजा पंडालों और धार्मिक आयोजनों का अनिवार्य रूप से अग्नि सुरक्षा और मानकों का ऑडिट कराना का निर्देश दे दिया है.

भदोही में हुआ था शार्ट-सर्किट

रविवार को यूपी के भदोही में एक पूजा पंडाल में शार्ट-सर्किट की वजह से भीषण आग हादसा हुआ था. जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. जबकि 60 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे. इस दर्दनाक हादसे के बाद आज सीएम योगी ने दूर्गा पूजा के आयोजकों से  कार्यक्रम के दौरान  बिजली व्यवस्था के सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा का भी पालन करने के निर्देश दिए हैं.

जिला प्रशासन अलर्ट  मोड पर

दुर्गा -पूजा कार्यक्रम के दौरान आग की भीषण दुर्घटना के बाद से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि नवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन करने वाले सभी आयोजकों से बात करके बिजली और अन्य चीजों से संबधित तय मानकों का पालन कराने के लिए सुनिश्चित करें. सीएम योगी के इस सख्त निर्देश के बाद इस तरह की घटना से बचने के लिए प्रदेश के सभी  पूजा-पंडालों मेे बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऑडिट और मॉनिटरिंग  का काम शुरु किया जाएगा.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

45 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

54 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

56 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago