देश

लाखों युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, आठ करोड़ युवा पहली बार उद्यमी बने: मोदी

Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘सशक्त और समृद्ध’ देश का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बीते कुछ महीनों में देश भर में लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं और आठ करोड़ युवा पहली बार उद्यमी बने हैं.

‘उत्तराखंड रोजगार मेला’ को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारा यह निरंतर प्रयास है कि हर युवा को उसकी रूचि और योग्यता के अनुसार नए अवसर मिलें, सभी को आगे बढ़ने का उचित माध्यम मिले. सरकारी सेवाओं में भर्तियों का यह अभियान भी इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है.

बीते कुछ महीनों में केंद्र सरकार ने देश के लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं.’’ उन्होंने कहा कि जिन भी राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें हैं, वहां भी इसी प्रकार के बड़े स्तर पर रोजगार अभियान चलाए जा रहे हैं.

युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलने से देश होगा समृद्ध 

पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर और रोजगार मिलने से देश सशक्त और समृद्ध होगा. इस संबंध में उन्होंने ‘मुद्रा लोन योजना’ का जिक्र किया और कहा कि इसके तहत देश भर में युवाओं को 38 करोड़ मुद्रा लोन दिए गए, जिससे आठ करोड़ युवाओं को पहली बार उद्यमी बनने में मदद मिली.

उन्होंने कहा कि योजना के तहत दस लाख रुपये का ऋण बिना किसी गारंटी के मिल रहा है जिसका युवा भरपूर लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं कि उत्तराखंड में ‘‘पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी’’ पहाड़ के काम आए.

उत्तराखंड की युवा पीढ़ी लौटे अपने गांव की तरफ

प्रधानमंत्री ने कहा कि, ‘‘हमें यह धारणा बदलनी है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आ रही है. केंद्र सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि उत्तराखंड की युवा पीढ़ी अपने गांव की तरफ लौटे. इसके लिए पहाड़ में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बनाए जा रहे हैं.’’ उन्होंने इस संबंध में सड़क और रेल परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज राज्य में आधारभूत संरचनाओं के विकास में बहुत निवेश हो रहा है जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Tripura Elections: वामपंथी शासन ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था- अगरतला की रैली में पीएम मोदी का हमला

इस मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले सहायक अध्यापकों को भी प्रधानमंत्री ने बधाई दी और कहा कि यह उनके लिए जीवन की एक नयी शुरुआत है. उन्होंने कहा, ‘‘जिस सेवा में आज आप प्रवेश कर रहे हैं, वह सिर्फ आपका जीवन बदलने का नहीं बल्कि व्यापक बदलाव का माध्यम है. अपने सेवा भाव से आपको राज्यों और राष्ट्र में विकास और विश्वास के प्रयासों में अपना भरपूर योगदान देना है.’’

-भाषा

भाषा

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

46 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

57 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

1 hour ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago