अहमदाबाद में आयोजित अडानी ग्रुप के एक निजी कार्यक्रम में आज पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने शिरकत की. इस कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की मौजूदा स्थिति, हाल ही में खेले गए टेस्ट मैचों और दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के संन्यास पर अपनी राय साझा की. साथ ही उन्होंने उद्योगपति गौतम अडानी की सराहना भी की.
गौतम अडानी की प्रशंसा करते हुए कपिल देव ने कहा, “आपने देखा होगा कि कैसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया और अखबारों में उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई. लेकिन, जो लोग मेहनत और सच्चाई के साथ अपना काम करते हैं, वे इन सब से ऊपर उठ जाते हैं. जो केवल दूसरों को नीचा दिखाने में लगे रहते हैं, उन्हें अंततः यह समझ आता है कि सही दिशा में काम करने वालों को रोका नहीं जा सकता. मैं गौतम अडानी को यही कहना चाहूंगा कि आप अपना काम जारी रखें. समय के साथ लोग अपनी धारणा बदल लेंगे.”
भारतीय क्रिकेट टीम की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कपिल देव ने कहा, “पहले टेस्ट में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे और तीसरे टेस्ट में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टीम के सामने कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन हमें सकारात्मक रहना होगा. इस टेस्ट सीरीज से हमें सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए.”
आर अश्विन के संन्यास पर बोलते हुए कपिल देव ने कहा, “अगली पीढ़ी को हमेशा बेहतर होना चाहिए, तभी दुनिया आगे बढ़ती है. हमने कभी नहीं सोचा था कि सचिन तेंदुलकर या सुनील गावस्कर जैसे खिलाड़ी का कोई मुकाबला करेगा, लेकिन ऐसा हुआ. अश्विन का जाना क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा बदलाव है. काश मैं उनके संन्यास के मौके पर मौजूद होता, तो उन्हें सम्मान और खुशी के साथ विदा करता. यह मेरे लिए गर्व का पल होता.”
ये भी पढ़ें- R Ashwin ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के सुनहरे करियर का अंत, ये हैं प्रमुख रिकार्ड्स
इस कार्यक्रम में कपिल देव की बातचीत ने क्रिकेट प्रशंसकों और उद्योग जगत के लोगों को प्रेरित किया. उनकी बातों में जहां क्रिकेट के प्रति उनका जुनून झलका, वहीं उन्होंने मेहनत और ईमानदारी की अहमियत को भी रेखांकित किया.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 4 अक्टूबर 2026, रविवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…