होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
साजिद खान के अफेयर (फोटो)
Sajid Khan Dating: बिग बॉस 16 में नजर आए कंटेस्टेंट अब घर के बाहर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं खबर आ रही है कि गौतम बिग के साथ रोमांस करने वाली सौंदर्या शर्मा की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब फैली हुईं हैं कि साजिद खान और सौंदर्या के बीच कुछ पक रहा है.
दरअसल साजिद खान ने सौंदर्या को अपनी फिल्म में एक गाना करने का मौका दिया है. 4 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे साजिद जल्द ही अपनी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, इसमें शहनाज गिल लीड रोल में हैं. सौंदर्या और गौतम का ब्रेकअप शो में ही हो चुका था और आपको याद दिला दें कि इनकी साजिद खान के साथ बॉन्डिंग भी काफी अच्छी थी.
साजिद और सौंदर्या के अफेयर की खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो वो दोनों ही जाने लेकिन, हाल ही में अब्दु रोजिक की पार्टी में सौंदर्या को मंडली के साथ काफी फ्रेंडली होते देखा गया था. साजिद खान के इश्क के चर्चे जैकलीन फर्नांडिज के साथ भी रह चुके हैं. गौहर खान के साथ भी साजिद रोमांटिक रिलेशन गुजार चुके हैं.
बिग बॉस 16 में जाने के बाद तो साजिद खान के खिलाफ मीटू का सिलसिला ही चल निकला था. लगभग हर रोज कोई न कोई एक्ट्रेस सामने आकर, डायरेक्टर पर शोषण का आरोप लगाती थी. शर्लिन चोपड़ा ने तो पुलिस के पास जाकर मी टू के तहत शिकायत भी दर्ज कराई थी. इसके अलावा भी काफी सारी शिकायतें मिली, जिसमें एक्ट्रेसेस ने कहा कि डायरेक्टर ने उनका शोषण किया है.
बता दें कि साजिद और सौंदर्या के डेटिंग की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोग डेंटिस्ट से एक्ट्रेस बनी सौंदर्या को गोल्ड डिगर बता कर ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर ये सच भी है, तो सौंदर्य सब कुछ जानते हुए साजिद को कैसे डेट कर सकती हैं.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…