देश

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्यों भाग रहा विपक्ष? अर्जुन राम मेघवाल ने भारत एक्सप्रेस के मंच से पूछा सवाल

Arjun Ram Meghwal attack on Congress: भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस, पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर संविधान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और इमरजेंसी के दौर की कड़ी आलोचना की. साथ ही संसद के बजट सत्र में लगातार हो रहे हंगामे को लेकर भी विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया. मेघवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करना सभी दलों की जिम्मेदारी है और संसद को सुचारू रूप से चलाना देशहित में बेहद जरूरी है.

मोदी सरकार में कमजोर वर्गों को सीधा लाभ

संविधान संशोधन के मुद्दे पर बोलते हुए मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए संशोधन सामाजिक न्याय को मजबूत करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे समाज के कमजोर वर्गों को सीधा लाभ मिला है. उदाहरण के तौर पर उन्होंने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का उल्लेख किया. उनके मुताबिक ये फैसले सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.

इमरजेंसी में संविधान में संशोधन किए- मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपने शासनकाल में संविधान का इस्तेमाल सत्ता बचाने के लिए किया. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के समय तत्कालीन सरकार ने अपने राजनीतिक हितों की रक्षा के लिए संविधान में बदलाव किए थे. उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जगमोहन लाल सिन्हा के ऐतिहासिक फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि उस फैसले के बाद सत्ता में बनी रहने के लिए तत्कालीन सरकार ने संविधान में संशोधन किए, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ थे.

संसद में हंगामे को लेकर क्या कहा?

संसद के बजट सत्र में हो रहे हंगामे पर भी मेघवाल ने विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले विपक्षी नेता अब उसी प्रस्ताव पर चर्चा से बचते नजर आ रहे हैं. उनके अनुसार विपक्ष के भीतर ही इस मुद्दे को लेकर दुविधा की स्थिति है.


ये भी पढ़ें: सदन में संग्राम! पश्चिम एशिया की ‘जंग’ और विपक्ष का हंगामा, विरोध पर भड़के रिजिजू; जेपी नड्डा ने लगाया बड़ा आरोप


कानून मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी नेता संसद की कार्यवाही बाधित कर अव्यवस्था पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद और बहस जरूरी है, लेकिन बार-बार हंगामा कर संसद की कार्यवाही रोकना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है. मेघवाल ने सभी दलों से अपील करते हुए कहा कि संसद को सही तरीके से चलाना और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करना देश के हित में है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

क्या चीन के दबाव में नितिन नवीन ने पाकिस्तान को दिया था SCO का न्योता? जानें क्या है चंडीगढ़ के भाषण का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा…

2 minutes ago

हो गया फैसला…; 50% बढ़ेंगी सीट, 25 साल का लॉक इन पीरियड; महिला आरक्षण पर क्या? जानें मोदी कैबिनेट के फैसले

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…

1 hour ago

रूस में 16 साल के ‘भारत के AI किड’ के मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन: पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन को सराहा

शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संतुलित इस्तेमाल पर राउल के विचारों की सराहना करते हुए…

1 hour ago

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

1 hour ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

2 hours ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

2 hours ago