Parliament Budget Session 2026: संसद का बजट सत्र सोमवार (9 मार्च) को हंगामे के साथ शुरू हुआ. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) समेत कई विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार पर इकट्ठा हुए. उन्होंने बड़े बैनर के साथ विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चुप है.
#WATCH | Delhi | Opposition MPs, including LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi and LoP, Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge, protest at Makar Dwar in Parliament on the West Asia conflict issue pic.twitter.com/AXQddlZfaa
— ANI (@ANI) March 9, 2026
कांग्रेस और अन्य विपक्ष का आरोप
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “खाड़ी के देश जल रहे हैं, भारतीय फंसे हुए हैं और केंद्र सरकार चुप है.” उन्होंने यह भी कहा कि देश को ऐसी लीडरशिप की जरूरत है जो भारतीय हितों की रक्षा कर सके.
Gulf Burning, Oil Shock, Indians Stranded.
But the Modi Government Remains Silent.Congress President Shri @kharge, LoP Shri @RahulGandhi, along with other Opposition leaders, staged a protest at Makar Dwar in Parliament over the West Asia conflict issue.
📍 Parliament House,… pic.twitter.com/YViGFOzZz9
— Congress (@INCIndia) March 9, 2026
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि युद्ध की परिस्थितियों में संसद की प्राथमिकता देश का पक्ष और विदेश नीति पर ध्यान देना होना चाहिए.
संसद में हंगामा
संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने हंगामा किया. विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) जब पश्चिम एशिया में संघर्ष पर जवाब दे रहे थे, विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए वॉकआउट किया. लोकसभा की पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने विपक्ष से शांति बनाए रखने की अपील की. लेकिन उसके बाद में हंगामा जारी रहा. जयशंकर ने पश्चिम एशिया में संघर्ष पर कहा कि भारत प्रभावित देशों से संपर्क में है और कूटनीति और संवाद के जरिए ही समाधान संभव है.

विपक्ष का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना- जेपी नड्डा
बीजेपी नेता जेपी नड्डा (JP Nadda) ने संसद में कहा कि विपक्ष का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने सभी सवालों के संतोषजनक जवाब दिए हैं और सरकार लगातार भारतीय नागरिकों और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: राज्यसभा में एस जयशंकर बोले- ‘भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता’
नारेबाजी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रिजिजू
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा कि विपक्ष खुद नहीं जानता कि क्या करना चाहता है. उन्होंने कहा कि आज जिस प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी, वह विपक्ष ने ही पेश किया था, इसके बावजूद वे लगातार हंगामा कर रहे हैं.
पीठासीन अध्यक्ष ने भी विपक्ष को फटकार लगाते हुए सदन में शांति बनाए रखने की अपील की. लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा में कामकाज जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





