देश

‘जो कुछ भी है सब राष्ट्र के लिए…’, संघ की कार्यशैली पर भारत एक्सप्रेस के मंच से क्या बोले सुनील देवधर?

Sunil Deodhar on RSS and Rahul Gandhi: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव का दिल्ली में आयोजन हुआ. इस बीच मंच से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और आरएसएस के प्रचारक सुनील देवधर ने अपने विचारों को साझा किया. भारत एक्सप्रेस नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जो कुछ भी है सब राष्ट्र के लिए समर्पित है. और संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक का यही ध्येय है.

‘जो कुछ भी है सब राष्ट्र के लिए समर्पित’

सुनील देवधर ने कहा कि जब कम्युनिकेशन के साधन नहीं थे तब डॉ. हेडगेवार जी ने विचार को जन-जन तक पहुंचाया. उन्होंने संघ की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ का हर स्वयंसेवक राष्ट्र के लिए समर्पित है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उस वाकये का भी जिक्र किया जब उन्होंने स्वीपरों के पैर धोए थे. इसको लेकर उन्होंने कहा कि संघ से जुड़ा स्वयंसेवक कभी भी अपने को पदवी के हिसाब से नहीं बल्कि राष्ट्र के हिसाब से ऊपर मानता है. समर्पण की भावना प्रत्येक स्वयंसेवक का ध्येय होती है.

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए क्या बोले?

सुनील देवधर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक संघ का पॉवर हाउस है तब तक राहुल गांधी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा और कार्यशैली से ही देश आगे बढ़ रहा है. संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र के लिए दिन-रात काम करते हैं और यही वजह है कि देश की तरक्की हो रही है.

प्रचारकों के प्रवास की चुनौतियों पर भी बोले

राज्य में प्रचारकों के प्रवास की चुनौतियों पर बोलते हुए सुनील देवधर ने कहा कि यह काम सिर्फ मैं नहीं करता बल्कि संघ के सभी प्रचारकों का योगदान है. प्रचारकों के दूसरे राज्यों में वास को लेकर आने वाली परेशानी को उन्होंने उजागर किया. उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें वहां की भाषा सीखनी पड़ती है. लोग नए होते हैं भाषा से लेकर रहन-सहन सब कुछ अलग होता है. ऐसी स्थिति में लोगों तक संघ का प्रवास वाकई में चुनौतीपूर्ण कार्य है.

यह भी पढ़ें: ‘बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना’, ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष के रुख पर सुधांशु त्रिवेदी का करारा तंज

पीएम मोदी के व्यक्तित्व का भी किया जिक्र

कॉन्क्लेव  में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य ये है कि जब हम पीएम मोदी को देखते हैं, वो अचानक से मजदूरों से मिलने चले जाते हैं. झाड़ू लगाने वाले के साथ बैठते हैं. यह आरएसएस की शिक्षा है. यह समर्पण की भावना हमें संघ से मिला है. सुनील देवधर ने कहा कि संघ की विचारधारा ही देश को एकता और विकास की ओर ले जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

4 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

8 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

38 minutes ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

59 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

1 hour ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

2 hours ago