नई दिल्ली में भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में देश की राजनीति और न्याय व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने शिरकत की और भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय से विशेष बातचीत में न्यायपालिका, संविधान संशोधन और विपक्ष की राजनीति पर विस्तार से अपनी बात रखी.
कार्यक्रम के दौरान CMD उपेंद्र राय ने हाईकोर्ट के जजों की रिकॉर्ड नियुक्ति को लेकर सवाल पूछा. इस पर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हाल के समय में हाईकोर्ट के जजों की नियुक्तियों में तेजी आई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जजों की नियुक्ति कॉलेजियम सिस्टम के तहत होती है. यदि हाईकोर्ट कॉलेजियम जजों के नाम भेजता है, तभी केंद्र सरकार नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती है. उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रक्रिया को संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार पूरा करती है.
दिल्ली आबकारी नीति मामले में अदालत के फैसले को लेकर विपक्ष द्वारा न्यायपालिका पर उठाए जा रहे सवालों पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संविधान ने तीनों अंगों विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच चेक एंड बैलेंस की व्यवस्था की है. सभी को संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सांसद संसद में सरकार पर निराधार आरोप लगाते हैं.
ये भी पढ़ें: केजरीवाल-सिसोदिया की बढ़ीं मुश्किलें! CBI की अपील पर दिल्ली HC का बड़ा एक्शन, इन 2 चीजों पर लगी पाबंदी
इस मेगा कॉन्क्लेव में देशभर के कई नामचीन नेता और प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, गजेंद्र सिंह शेखावत, सी आर पाटिल, अन्नपूर्णा देवी और अनुप्रिया पटेल ने अपने विचार साझा किए. इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मंच पर उपस्थित हैं. दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा, सांसद मनोज तिवारी और अभिनेता-संवाददाता रवि किशन भी इस आयोजन में भाग लिया.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…
Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…
Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…
Arunachal Pradesh Cannabis Crackdown: अरुणाचल के वेस्ट कामेंग में NCB, SSB और पुलिस ने 458…
Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…