देश

‘हर घर जल योजना से 85% घरों तक पहुंचाया पानी’- भारत एक्सप्रेस के मंच से बोले राज भूषण चौधरी

Raj Bhushan Choudhary at Bharat Express Conclave:भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ के मंच पर जल शक्ति मंत्रालय के राज्यमंत्री राज भूषण चौधरी ने अपने विचार रखे. भारत एक्सप्रेस नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि पहले देश में सिर्फ 15 प्रतिशत साफ पानी की व्यवस्था थी और आज देश में 85 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था हो चुकी है.

‘हर घर जल योजना’ पर क्या बोले?

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री से हर घर जल योजना पर सवाल पूछा. जिसका जवाब देते हुए वह कि 2019 में जब पीएम मोदी जी ने जल जीवन मिशन लागू किया था. इस योजना के तहत देश में जहां साफ पानी की समस्या थी. उसकी वजह से लोगों में बीमारी काफी ज्यादा होती थी. उस समय देश में ग्रामीण क्षेत्रों में 15 प्रतिशत साफ पानी की व्यवस्था थी. आज देश में 85 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था हो चुकी है. जिसकी वजह से पानी के चलते होने वाली बीमारियां खत्म हुई हैं. इससे महिलाओं का काफी समय बचा है.

वॉटर लॉगिंग की समस्या पर भी बोले

वॉटर लॉगिंग की समस्या पर भी बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर समेत देश के तमाम पेरिफेरल सिटी में वॉटर लॉगिंग की समस्या काफी बड़ी है. हालांकि 2014 के बाद से हमने लगातार इस पर काम किया है जिसके नतीजे दिखने लगे हैं और आगामी समय में और भी अच्छे नतीजे आप देखेंगे.

यह भी पढ़ें: ‘बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना’, ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष के रुख पर सुधांशु त्रिवेदी का करारा तंज

‘2014 से पहले थे बुरे हालात’

कॉन्क्लेव में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत में पीने के पानी की बड़ी समस्या थी. ख़ासकर ग्रामीण लोगों को पीने के पानी के लिए कुआं या तालाब के पानी का इस्तेमेल करना पड़ता था. हमने इस समस्या का समाधान करते हुए 85 प्रतिशत घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया है. 2014 के बाद से आप देखोगे कि पीने के पानी की वजह से होने वाली बीमारियों में भी बड़ी कमी आई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…

10 minutes ago

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

15 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

19 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

47 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

49 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

49 minutes ago