देश

सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी, कहा- अब संयम नहीं दोहराया जाएगा

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बीकानेर मिलिट्री स्टेशन और सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर सैनिकों की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में भारत ने जो संयम दिखाया था, अब वह दोहराया नहीं जाएगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस बार भारत का जवाब ऐसा होगा कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि वह नक्शे में बना रहना चाहता है या नहीं.

जनरल द्विवेदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान को अपना अस्तित्व बचाना है, तो उसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद को तुरंत बंद करना होगा. उनका यह बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

जनरल द्विवेदी का बीकानेर दौरा

बीकानेर पहुंचने के बाद जनरल द्विवेदी ने सबसे पहले फॉरवर्ड एरिया का दौरा किया और सैनिकों की ऑपरेशनल रेडीनेस की समीक्षा की. रेगिस्तानी और अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में काम कर रहे जवानों की चुनौतियों को समझते हुए उन्होंने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की. उन्होंने कहा कि आपकी तैयारी और जज्बे से ही देश सुरक्षित है.

UAS-काउंटर-यूएएस तकनीकों को अपनाने पर जोर

जनरल ने सेना के आधुनिकीकरण, तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने और युद्ध की बदलती प्रकृति पर भी बात की. उन्होंने बताया कि सेना अब यूएएस (अनमैन्ड एरियल सिस्टम) और काउंटर-यूएएस तकनीकों को अपनाने पर जोर दे रही है, ताकि हर स्तर पर नई चुनौतियों का सामना किया जा सके. उन्होंने सभी रैंकों के सैनिकों से कहा कि तकनीक को अपनाना जरूरी है, ताकि हम हर परिस्थिति में तैयार रहें.

बीकानेर के पूर्व सैनिक सम्मानित

दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी ने बीकानेर के पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया. उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल के. हेम सिंह शेखावत, लेफ्टिनेंट कर्नल बीरबल बिश्नोई, रिसालदार भंवर सिंह और हवलदार नाकत सिंह को राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक देश की रक्षा तैयारियों को मजबूत करते हैं और युद्धक्षेत्र में वर्चस्व बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

इसे भी पढ़ें-नफरत और भेदभाव के खिलाफ सपा की लड़ाई, बरेली जाने से पहले सांसदों को पुलिस ने रोका

‘आज का सुरक्षा माहौल जटिल’

जनरल द्विवेदी ने ‘होल ऑफ नेशन अप्रोच’ की बात करते हुए कहा कि आज का सुरक्षा माहौल जटिल है और इसमें सेना, सरकारी एजेंसियों, उद्योग, शिक्षा संस्थानों और समाज का तालमेल जरूरी है. उन्होंने मिलिट्री-सिविल फ्यूजन की अहमियत पर जोर दिया और कहा कि देश की रक्षा में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago