राहुल गांधी अपने बयानो को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते है. इस बीच उनका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सरकार बदलने पर हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी है. तो आइए जानते है वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है?
इस वीडियो को एक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि राहुल गांधी खुलेआम हिंदुओं को धमका रहे हैं और बीजेपी सरकार हटते ही उनसे बदला लेंगे. इस वीडियो को हजारों लोगों ने न सिर्फ देखा बल्कि इससे मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर भी किया.
वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं, ‘किसी न किसी दिन बीजेपी की सरकार बदलेगी और फिर कार्रवाई होगी. ऐसी कार्रवाई होगी कि यह फिर कभी नहीं होगा.’ पहली नजर में ऐसा लगता है कि वे किसी समुदाय के खिलाफ बोल रहे हैं, लेकिन यह वीडियो अधूरा और कटा हुआ है.
भारत एक्सप्रेस की टीम ने जब इस वीडियो की जांच की तो पाया, यह वीडियो एक साल से भी ज्यादा पुराना है, जिसे एडिट करके भ्रामक तरीके से फैलाया जा रहा है. यह वीडियो राहुल गांधी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से 29 मार्च 2024 को पोस्ट किया गया था. इसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘जब सरकार बदलेगी तो लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी! और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये मेरी गारंटी है. #BJPTaxTerrorism’
पूरा वीडियो देखने पर यह बात भी साफ होती है कि राहुल गांधी ने यह टिप्पणी सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों के कामकाज को लेकर की थी. उन्होंने कहा था, ‘अगर ये संस्थाएं अपना काम ईमानदारी से करती, तो ये सब नहीं होता. एक दिन सरकार बदलेगी और तब कार्रवाई जरूर होगी ताकि भविष्य में कोई ऐसा न कर सके.’
यानि कि राहुल गाधी का ये बयान किसी समुदाय विशेष या हिंदुओं के खिलाफ नहीं बल्कि सरकारी एजेंसियों के गलत तरीके के कामकाज पर नाराजगी जताते हुए था. इसको लेकर उस समय मीडिया रिपोर्ट्स भी आई थी. उनके अनुसार, राहुल गांधी ने सीबीआई और ईडी पर राजनीतिक पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
असल बयान में राहुल गांधी ने हिंदुओं या किसी समुदाय के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की थी. उन्होंने सिर्फ सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों के राजनीतिक इस्तेमाल पर सवाल उठाए थे. यानी वायरल वीडियो एडिटेड और भ्रामक है.
-भारते एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…