जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir ) के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में गुरुवार सुबह भारतीय सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया. ये आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे लेकिन सेना ने उनकी साजिश को नाकाम कर दिया.
चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म दी जानकारी
सेना के चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया. सेना ने बताया कि सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि को देखा गया. कुछ ही देर बाद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सेना ने दोनों को ढेर कर दिया. फिलहाल ऑपरेशन जारी है और इलाके में सर्च अभियान चल रहा है.
बता दें, इस महीने की शुरुआत में भी अखल क्षेत्र में दो आतंकियों को मार गिराया गया था. वहीं 30 जुलाई को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को सेना ने हथियारों समेत ढेर किया था. उसी दिन सेना ने पुंछ इलाके में ‘ऑपरेशन शिव शक्ति’ की शुरुआत की थी. यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है जिसका मकसद आतंकियों को खत्म करना है.
सेना की ये कार्रवाई दिखाती है कि सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और किसी भी घुसपैठ की कोशिश को तुरंत जवाब दिया जा रहा है. लगातार मिल रही खुफिया सूचनाओं और सेना-पुलिस के तालमेल से आतंकियों के मंसूबों पर पानी फिर रहा है. गुरेज सेक्टर की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयार है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…