Bharat Express DD Free Dish

SCO Summit 2025: टैरिफ विवाद पर ये तीन देश एक साथ, मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात से बदल सकती है विश्व राजनीति की दिशा

SCO Summit 2025: SCO सम्मेलन में तीन बड़े नेता पीएम मोदी, राष्ट्रपति शि जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन एक मंच पर नजर आएंगे.

SCO Summit 2025: टैरिफ विवाद पर ये तीन देश एक साथ

SCO Summit 2025: 31 अगस्त से चीन के तियानजिन में शुरू हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में तीन बड़े नेता पीएम मोदी, राष्ट्रपति शि जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन एक मंच पर नजर आएंगे. ऐसे वक्त में जब अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया तो ये मुलाकात कई अहम संकेत दे रही है.

टैरिफ विवाद

अमेरिका ने झींगा, वस्त्र, चमड़ा और रत्न-जड़ित आभूषण जैसे श्रम-प्रधान उत्पादों पर शुल्क 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है जिससे भारत के 86 अरब डॉलर के वार्षिक निर्यात पर असर पड़ सकता है. विशषज्ञों की माने तो यह कदम भारत द्वारा रूस से तेल और हथियारों की खरीद को लेकर अमेरिका की नाराजगी का नतीजा है.

सात साल बाद पीएम मोदी की यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी की यह चीन यात्रा सात साल बाद हो रही है जो भारत-चीन संबंधों में एक नई शुरुआत है. सीमा विवादों के बीच यह मुलाकात दोनों देशों के बीच संवाद को फिर से शुरू करने का अवसर दे सकती है.

SCO सम्मेलन में कितने राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

SCO सम्मेलन में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों की भागीदारी तय है. चीन इस मंच को पश्चिमी दबदबे वाले संगठनों का विकल्प बनाना चाहता है जबकि रूस इसे अपनी अंतरराष्ट्रीय वापसी का माध्यम मान रहा है.

भारत-रूस रिश्ता

SCO सम्मेलन में पुतिन के शामिल होने के पीछे का कारण यूक्रेन युद्ध के बीच वैश्विक भूमिका को फिर से स्थापित करना है. भारत ने भी यह साफ बोल दिया है कि रूस के साथ उसके ऐतिहासिक रिश्ते कायम हैं चाहे वो पश्चिमी देश कितना भी दबाव क्यों ना बनाए.

पीएम मोदी का जापान दौरा

बता दें, पीएम मोदी इससे पहले जापान यात्रा पर होंगे जहां वे पीएम शिगेरु इशिबा से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके बाद सीधे तियानजिन पहुंचेंगे जो दिखाता है कि भारत एशिया में रणनीतिक संतुलन बनाने को लेकर ज्यादा सक्रिय है.

इसे भी पढ़ें-बौखलाहट में कुछ भी बोल रहा अमेरिका! अब ट्रंप के सलाहकार ने भारत को धमकाया, बोले- टैरिफ कम करवाना है, तो…

SCO सम्मेलन में भारत ‘संप्रभुता, संपर्क और सहयोग’ के बातों को आगे रखेगा. उम्मीद है कि व्यापार, वीजा और सीमा विवादों पर सकारात्मक पहल होगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read