देश

Arunachal Pradesh: चीन से सटे राज्‍य में राज्यपाल ने की सुरक्षा समीक्षा, ILP सिस्टम पर दिया जोर

Arunachal Pradesh: भारत के सबसे पूर्वी राज्‍य अरुणाचल प्रदेश में आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) केटी परनाइक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में मजबूत बाड़बंदी और इनर लाइन परमिट (ILP) सिस्टम को और सुदृढ़ करने की जरूरत बताई.

राज्यपाल केटी परनाइक ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यह कदम रणनीतिक, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

राजभवन में आयोजित बैठक के दौरान केटी परनाइक ने कहा कि प्रभावी सीमा बाड़बंदी से घुसपैठ, हथियारों की तस्करी, नशीले पदार्थों के कारोबार और उग्रवादियों की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इससे भारत की सीमा स्पष्ट रूप से चिन्हित की जा सकेगी, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थायित्व और विकास को बल मिलेगा.

राज्यपाल ने ILP सिस्टम को और मजबूत कर बाहरी लोगों की आवाजाही पर बेहतर नियंत्रण रखने की जरूरत पर भी बल दिया. उनका मानना है कि यह न केवल सुरक्षा बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक और सामाजिक ढांचे की रक्षा के लिए भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना का ‘खौफ’: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1000 से ज्‍यादा मदरसे बंद, यहां आतंकियों को मिलती थी पनाह

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

37 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

46 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago