आर्यका अखौरी -अफजाल अंसारी (फोटो सोशल मीडिया)
Aryaka Akhauri News: बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई व सांसद अफजाल अंसारी से भिड़ने वाली लेडी IAS अधिकारी आर्यका अखौरी पहले भी अपने कई अजीबो-गरीब फैसले के कारण चर्चा में रह चुकी हैं. एक बार उन्होंने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को जींस-टॉप पहन कर कार्यालय आने पर रोक लगा दी थी. तब भी उन्होंने खूब चर्चा बटोरी थी तो वहीं अब मुख्तार के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान उनके भाई अफजाल अंसारी से तीखी बहस करके लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल वह गाजीपुर की जिलाधिकारी हैं.
आर्यका अखौरी 2013 बैच की IAS अधिकारी हैं. सितंबर 2022 में उनको गाजीपुर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया, इससे पहले वह भदोही में इसी जिम्मेदारी को सम्भाल रही थीं. भदोही डीएम रहते हुए आर्यका अखौरी के एक अजीब आदेश ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. उन्होंने अपने कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को जींस-टॉप पहनकर आने पर रोक लगा दी थी. ये आदेश खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और उनकी जमकर चर्चा हुई थी. इसी के साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपराधियों पर खूब कार्रवाई की थी.
ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: 2 थीम पर आधारित होगा भाजपा का घोषणा पत्र, किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी
बता दें कि हाल ही में RO/ARO का पेपर लीक होने को लेकर प्रदेश में अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था तो गाजीपुर में भी एक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने पेपर लीक के विरोध में परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा काटा था. इसको लेकर सियासत भी खूब की गई. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदर्शन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर सरकार पर निशाना साधा था. इसी के बाद आर्यका अखौरी ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था.
तो वहीं अफजाल अंसारी को चेतावनी देते हुए आर्यका अखौरी ने कहा था कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सभी पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी. इस पर अफजाल ने जवाब देते हुए कहा था कि आप FIR कर लीजिएगा. मगर मिट्टी देने से आप नहीं रोक सकती हैं. दरअसल मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान हजारों की संख्या में लोग कब्र पर मिट्टी देने के लिए उमड़ पड़े थे. हाल ये हो गया था कि पुलिस भी भीड़ नहीं सम्भाल पा रही थी. बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान के अंदर घुस गए थे, जबकि मुख्तार की मौत के बाद ही गाजीपुर में धारा-144 लागू कर दी गई थी और सिर्फ परिवार को ही कब्रिस्तान में जाने के लिए कहा गया था. भीड़ बेकाबू होते देख पुलिस धकियाकर कब्रिस्तान से दूर करने लगी. इस बात पर अफजाल अंसारी ने कहा कि कब्र पर मिट्टी डालने से कोई नहीं रोक सकता. इस पर डीएम आर्यका अखौरी ने अफजाल अंसारी से कहा कि धारा-144 लागू है. इसलिए ज्यादा भीड़ जमा नहीं कर सकते. तो वहीं अफजाल इस बात पर अड़े रहे कि कब्र पर मिट्टी डालने से नहीं रोका जा सकता. क्योंकि ये रीति रिवाज है. इसको लेकर आर्यका ने कहा कि इसके लिए पहले से कोई इजाजत क्यों नहीं ली. पूरा कस्बा मिट्टी नहीं देगा. परिवार और खास लोग ही कब्र पर मिट्टी दे सकते हैं. इस पर अफजाल ने तेज स्वर में कहा था कि सिर्फ कस्बा ही नहीं, जो जहां से भी कोई आएगा और मिट्टी देना चाहेगा वो यहां आकर मिट्टी देगा. इसी के बाद जिलाधिकारी ने कहा था कि सभी पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…