असदुद्दीन ओवैसी, चीफ, एआईएमआईएम
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के ‘औरंगजेब की संतान’ वाले बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भड़क उठे. गुरुवार को ओवैसी ने पलटवार वाले अंदाज में जवाब दिया और ‘गोडसे की औलाद’ का तंज कसा. ओवैसी ने कहा, “महाराष्ट्र के गृह मंत्री फडणवीस बोले कि ये औरंगजेब की औलाद. अच्छा… आपको पूरा मालूम. कौन किसकी औलाद है? ये आपको मालूम है?’
ओवैसी ने अपने भाषण देने के क्रम में आगे कहा, “मुझे नहीं पता था कि इतने एक्सपर्ट हैं आप. फिर ये गोडसे की औलाद कौन है? बोलें? ये आप्टे की औलाद कौन है बोलो?” दरअसल, ओवैसी का यह बयान महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुए दो समुदायों के बीच तनाव के बाद आया है. कोल्हापुर में हुए बवाल के बाद 36 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
गौरतलब है कि एक एक शख्स ने अपनी डीपी पर मुगल बादशाह औरंगजेब की तस्वीर लगाई. इसके बाद माहौल खराब हो गया. कोल्हापुर समेत कई जगहों पर झड़पें और विरोध-प्रदर्शन की खबरें मिलीं. इन्हीं घटनाओं का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था, “महाराष्ट्र के कुछ जिलों में अचानक औरंगजेब की औलादें पैदा हो गई हैं. ये औरंगजेब का फोटो दिखाते हैं और स्टेटस लगाते हैं. इसकी वजह से तनाव बन रहा है. सवाल ये है कि अचानक इतनी औरंगजेब की औलादें कहां से पैदा हो रही हैं? इनके पीछे कौन हैं?”
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि फडणवीस ने दावा किया कि खास समुदाय के लोग औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में दंगे जैसे हालात पैदा हो रहे हैं. उन्होंने इसके पीछे कुछ नेताओं के होने की आशंका भी जताई. फडणवीस ने कहा कि अचानक औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीरें लहराई जा रही हैं. यह इत्तेफाक नहीं हो सकता.
-भारत एक्सप्रेस
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…