खेल

Sydney Test: बल्लेबाजों के फ्लॉप शो से संकट में टीम इंडिया, जडेजा और सुंदर पर बड़ी जिम्मेदारी

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं और ऑस्ट्रेलिया पर मामूली बढ़त बना ली है. हालांकि, टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत सुनिश्चित करने के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा. फिलहाल क्रीज पर रवींद्र जडेजा (8 रन) और वाशिंगटन सुंदर (6 रन) टिके हुए हैं, जिनसे भारतीय फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद है.

पंत का आक्रमक अंदाज और सभी बल्लेबाजों फ्लॉप

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 181 रन पर समेटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. लेकिन केएल राहुल (13 रन), यशस्वी जायसवाल (22 रन), शुभमन गिल (13 रन) और विराट कोहली (6 रन) जल्दी-जल्दी आउट हो गए. गिल को छोड़ बाकी तीनों का विकेट स्कॉट बोलैंड ने लिया.

78 रन पर चार बड़े विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 33 गेंदों में 61 रन बनाए. उनकी तेजतर्रार पारी से टीम संभलती दिखी, लेकिन पैट कमिंस की गेंद पर कैरी को कैच देकर वे पवेलियन लौट गए. पंत के आउट होने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी भी चार रन बनाकर चलते बने.

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन एक विकेट पर 9 रन से आगे खेलना शुरू किया. दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को संभलने का मौका नहीं दिया. जसप्रीत बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को सिर्फ दो रन पर आउट किया, जबकि मोहम्मद सिराज ने ओपनर सैम कॉन्स्टस को 23 रन पर पवेलियन भेजा.

39 रन पर ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिर चुके थे. इसके बाद स्टीव स्मिथ और वेबस्टर ने 57 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने स्मिथ (33 रन) को आउट कर यह साझेदारी तोड़ दी.

प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज का कहर

प्रसिद्ध कृष्णा ने इसके बाद एलेक्स कैरी (21 रन) और वेबस्टर (57 रन) को भी पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी. निचले क्रम में पैट कमिंस (10 रन), मिचेल स्टार्क (1 रन) और स्कॉट बोलैंड भी जल्दी आउट हो गए. सिराज ने बोलैंड को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त कर दी.

भारत को चाहिए बड़ा लक्ष्य

भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को चार रन की बढ़त दिलाई. लेकिन बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के चलते अब सारी जिम्मेदारी जडेजा और सुंदर के कंधों पर है. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के सामने एक मजबूत लक्ष्य खड़ा करने के लिए इन दोनों से बड़ी पारी की दरकार है.


इसे भी पढ़ें- “दो बच्चों का बाप हूं इतना पता… है” रोहित शर्मा ने ऐसे दिया संन्यास के सवाल पर जवाब


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

8 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

25 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago