देश

आसाराम को जोधपुर हाईकोर्ट से मिली आंशिक राहत, उम्रकैद रहेगी बरकरार; 2 सह-आरोपी हुए बरी

Asaram Bapu High Court verdict: जोधपुर/प्रदीप कुमार जोशी: नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के हाई-प्रोफाइल मामले में सजा काट रहे स्वयंभू संत आसाराम बापू के भाग्य का आज जोधपुर हाईकोर्ट में फैसला हो गया है. राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने आसाराम सहित तीन आरोपियों की अपीलों पर अपना फाइनल वर्डिक्ट सुना दिया है. कोर्ट ने आसाराम को एक तरफ आंशिक राहत दी है, तो दूसरी तरफ उनकी बाकी की जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे गुजारने का पक्का इंतजाम भी कर दिया है.

उम्रकैद बरकरार, लेकिन ‘गैंगरेप’ से मिली राहत

जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेन्द्र कुमार पुरोहित की डिवीजन बेंच (डबल बेंच) ने इस बेहद संवेदनशील मामले की सुनवाई की. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में आसाराम को ‘गैंगरेप’ (सामूहिक दुष्कर्म) के आरोप से तो राहत (बरी) दे दी है, लेकिन नाबालिग से यौन शोषण के मूल मामले में निचली अदालत द्वारा दी गई ‘आजीवन कारावास’ (उम्रकैद) की सजा को पूरी तरह से यथावत (बरकरार) रखा है. यानी आसाराम को अब अपनी बची हुई जिंदगी जेल में ही काटनी होगी.

शिल्पी और शरतचंद रिहा

जहां आसाराम को हाईकोर्ट से मायूसी हाथ लगी, वहीं इस मामले में फंसे उनके दो बेहद करीबी सह-आरोपियों के लिए आज का दिन जश्न का रहा. डबल बेंच ने आसाराम की राजदार रहीं सह-आरोपी शिल्पी और शरतचंद (शरद) की अपीलों को स्वीकार करते हुए उन्हें सजा से बड़ी राहत दी है और दोनों को बरी कर दिया है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखी SIR की संवैधानिक वैधता, चुनाव आयोग से कहा- ‘गृह मंत्रालय को भेजें संदिग्धों के नाम’

20 अप्रैल को सुरक्षित रखा गया था फैसला

इस हाई-प्रोफाइल केस में अपीलकर्ता (आसाराम) की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने पैरवी की थी, जबकि राज्य सरकार का पक्ष अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) दीपक चौधरी ने मजबूती से रखा. वहीं, पीड़िता की ओर से अधिवक्ता पीपी सोलंकी ने न्याय की गुहार लगाई थी. सभी पक्षों की लंबी और जोरदार बहस के बाद अदालत ने 20 अप्रैल को ही अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर आज मुहर लग गई है. इस फैसले ने साफ कर दिया है कि कानून की नजर में अपराध की सजा भुगतनी ही पड़ती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

7 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

9 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

19 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

24 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

27 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

27 minutes ago