देश

36 साल, फिर भी अपने ही देश में शरणार्थी! पलायन की खौफनाक रात याद कर भावुक हुए अशोक पंडित; PM मोदी से की खास अपील

Ashok Pandit Kashmir: फिल्ममेकर और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित कश्मीरी हिंदुओं के 1990 के पलायन के 36वें साल पर भावुक हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपने दुख को बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास अपील की.

इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर अशोक पंडित ने प्रधानमंत्री मोदी से कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास और सुविधाओं के लिए विशेष कदम उठाने की मांग की. पंडित ने इस घटना को याद करते हुए कहा कि 18 और 19 जनवरी की आधी रात को कश्मीर घाटी में अंधेरा छा गया था. मस्जिदों को छोड़कर बाकी जगहों की बिजली काट दी गई और मस्जिदों से भड़काऊ संदेश प्रसारित किए गए, जिसमें कश्मीरी हिंदुओं को खत्म करने की धमकी दी गई.

36 साल बीत चुके मगर इंतजार…

पोस्ट में अशोक पंडित ने लिखा कि 36 साल बीत चुके हैं, लेकिन कश्मीरी पंडित आज भी अपने ही देश में शरणार्थी की जिंदगी जी रहे हैं. उन्होंने अफसोस जताया कि पुनर्वास के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनी है. किसी भी फैसले में कश्मीरी पंडितों की राय नहीं ली जाती.

उन्होंने जोर दिया कि किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल के बड़े नेता ने जम्मू के जगती कैंप का दौरा नहीं किया, जो कश्मीरी पंडितों का सबसे बड़ा शरणार्थी शिविर है. यहां लोग दयनीय हालात में रह रहे हैं, बिना बुनियादी सुविधाओं के.

ये भी पढ़ें- नोबेल नहीं मिला, तो अब ग्रीनलैंड दो! ट्रंप का नॉर्वे के PM को सनसनीखेज खत- मैंने 8 जंग रुकवाईं, फिर भी सम्मान नहीं मिला

उच्च स्तरीय समिति की मांग

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि वह एक उच्च स्तरीय समिति गठित करें, जिसमें वरिष्ठ नेता शामिल हों. यह समिति जगती कैंप का दौरा करे और पिछले 36 सालों से संघर्ष कर रहे इस शांतिप्रिय समुदाय की जरूरतों का मूल्यांकन करे. समिति के जरिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कश्मीरी पंडित सम्मानजनक जीवन जी सकें. यह समुदाय न्याय और घर वापसी का इंतजार कर रहा है.

कश्मीरी पंडितों का पलायन 1990 में घाटी से हुआ था, जब अलगाववादी ताकतों और हिंसा के कारण हजारों परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा. आज भी कई परिवार जम्मू और अन्य जगहों पर शरणार्थी कैंपों में रह रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी के बयानों से छिड़ा सियासी घमासान: ‘मेक इन इंडिया’, चुनाव और विदेश नीति पर सरकार को घेरा

नवंबर 2026 में अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया और शिकागो यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल…

10 minutes ago

लखनऊ की सहारा सिटी में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप; 14 दमकल गाड़ियां मौके पर

UP News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी में गुरुवार शाम पार्किंग क्षेत्र में भीषण…

12 minutes ago

‘जबरन नक्सली बनाए गए लोगों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी’, सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में क्या-क्या बोलीं राष्ट्रपति?

सुप्रीम कोर्ट के संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद के कारणों और…

38 minutes ago

नहटौर सीट पर बीजेपी को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक ओम कुमार का चुनाव किया रद्द

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नहटौर सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार का चुनाव निरस्त…

45 minutes ago

103 दिन बाद अचानक बुलाया विशेष सत्र, क्या है सरकार का इरादा? जानें पूरा शेड्यूल

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद के दोनों…

53 minutes ago

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

1 hour ago