20वें एशियन गेम्स 2026 (ऐची-नागोया) में भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनाप्पा और उनके साथी वेलवन सेंथिलकुमार ने देश का मान बढ़ाया है. भारतीय जोड़ी ने स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम कर लिया है. नागोया के किंजो-फुतो एरीना में खेले गए सेमीफाइनल के बेहद करीबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी को हांगकांग चीन की ली का यी और तांग मिंग होंग की जोड़ी से 1-2 (10-11, 11-2, 10-11) से हार का सामना करना पड़ा.
Congratulations to @joshnachinappa and Velavan Senthilkumar on winning the Bronze medal in the Squash Mixed Team event at the Asian Games. Their skill and determination are exceptional.
For Joshna, it is her consecutive Asian Games appearances and a medal at every edition since… pic.twitter.com/g2xFHOSRAq
— PMO India (@PMOIndia) September 26, 2026
नागोया किंजो-फुतो एरीना में खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पहला गेम 10-11 से गंवाने के बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की और हांगकांग की जोड़ी को 11-2 से करारी शिकस्त दी. निर्णायक और तीसरे गेम में जोशना और वेलवन ने 10-8 की बढ़त बनाकर 3 मैच पॉइंट हासिल कर लिए थे. हालांकि, अंतिम पलों में विरोधी जोड़ी ने पासा पलटते हुए 11-10 से बाजी मार ली. सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत का कांस्य पदक पक्का हो गया था.
भारतीय जोड़ी की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी आधिकारिक संदेश में कहा गया, “जोशना चिनाप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार को एशियन गेम्स में स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई. उनकी कुशलता और दृढ़ता असाधारण है. जोशना के लिए यह 2010 से हर एशियन गेम्स में पदक जीतने की अद्भुत निरंतरता का उदाहरण है. दोनों खिलाड़ियों को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं.”
दिग्गज खिलाड़ी जोशना चिनाप्पा का यह लगातार 7वां एशियन गेम्स है (वे 2002 बुसान गेम्स से लगातार खेल रही हैं). यह उनके करियर का कुल 6ठां एशियन गेम्स पदक है. इससे पहले वे 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीत चुकी हैं. 2010 ग्वांगझू एशियन गेम्स से लेकर अब तक हर संस्करण में पदक जीतने का जोशना का रिकॉर्ड भारतीय खेल जगत में उनकी अद्भुत निरंतरता और अनुशासन को दर्शाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…