देश

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत का परचम लहराने वाले एथलीट गुलवीर सिंह, मनप्रीत कौर और बारानिका इलांगोवन को पदक जीतने पर बधाई दी है. शुक्रवार को भारतीय एथलीटों ने नागोया में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल डाले.

गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, पुरुषों की 10,000 मीटर में जीता सिल्वर

भारतीय लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में 28:29.38 का समय निकालकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वह बहरीन के बिरहानु बालेव (28:27.51) से मामूली अंतर से पीछे रहे, जिन्होंने गोल्ड जीता. इस स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल बहरीन के ही अल्बर्ट किप्टू (28:34.38) के खाते में गया. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ ही गुलवीर एशियन गेम्स के इतिहास में 10,000 मीटर स्पर्धा में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय धावक बन गए हैं. इससे पूर्व उन्होंने 2023 के हांग्जो एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर गुलवीर की सराहना करते हुए लिखा:

“पहले ब्रॉन्ज और अब आइची-नागोया में सिल्वर. गुलवीर सिंह एशियन गेम्स के पोडियम पर हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं. पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में शानदार दौड़ के लिए उन्हें बधाई. उनका दृढ़ संकल्प और प्रगति पूरे भारत में युवा लॉन्ग-डिस्टेंस रनर्स को प्रेरित करेगी.”

शॉट पुट में मनप्रीत कौर ने दिलाया ब्रॉन्ज

महिलाओं के शॉट पुट (गोला फेंक) स्पर्धा में अनुभवी एथलीट मनप्रीत कौर ने अपने चौथे प्रयास में 17.17 मीटर का थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल जीता. वह चीन की सोंग जियायुआन और झांग लिनरू के बाद तीसरे स्थान पर रहीं. इस पदक के साथ मनप्रीत शॉट पुट स्पर्धा में एशियन गेम्स मेडल जीतने वाली देश की तीसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे पहले बारबरा वेबस्टर और किरण बालियान ने यह कारनामा किया था. पीएम मोदी ने मनप्रीत के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बारानिका इलांगोवन ने पोल वॉल्ट में रचा नया कीर्तिमान

29 वर्षीय बारानिका इलांगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. वह एशियन गेम्स में इस स्पर्धा का पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं. बारानिका ने 4.15 मीटर की ऊंचाई पार कर कजाकिस्तान की पोलिना इवानोवा के साथ ब्रॉन्ज मेडल साझा किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने बारानिका के ऐतिहासिक डेब्यू की तारीफ करते हुए लिखा-

“भारत के लिए एक खास छलांग और एक शानदार मेडल. एशियन गेम्स में अपने डेब्यू पर महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बारानिका इलांगोवन को बधाई. यह एक गर्व की बात है जो कई युवा एथलीटों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

20 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

34 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

1 hour ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago