देश

Operation Ghost SIM: पाकिस्तान को भारतीय मोबाइल नंबरों के OTP भेजने वाले 7 लोग गिरफ्तार, असम DGP हरमीत सिंह ने उजागर किया राज!

Operation Ghost SIM: असम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उन 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान में बैठे लोगों को भारतीय मोबाइल नंबरों के OTP भेजकर व्हाट्सएप अकाउंट बनवाने में मदद कर रहे थे.

असम DGP हरमीत सिंह ने बताया कि, “हमें सबसे पहला इनपुट गजराज मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिला था, जहाँ पता चला कि कुछ लोग पाकिस्तान में बैठे लोगों को OTP भेज रहे हैं ताकि वे भारतीय नंबरों से व्हाट्सएप अकाउंट बना सकें.

बीते कई दिनों तक तकनीकी विश्लेषण हुआ, और 14 मई को STF में मामला दर्ज कर #OperationGhostSIM शुरू किया गया. इसके तहत टीमें हैदराबाद, राजस्थान (भरतपुर, अलवर) तक भेजी गईं. 16 तारीख की दोपहर से अब तक 7 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें एक को गुवाहाटी एयरपोर्ट से पकड़ा गया.

इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल केवल साइबर फ्रॉड ही नहीं, बल्कि देशविरोधी गतिविधियों के लिए भी किया जा रहा था. हमारे पास पुख़्ता सबूत हैं कि इन नंबरों का इस्तेमाल पाकिस्तान में बैठे भारत-विरोधी तत्व कर रहे थे.”

यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरे को उजागर करती है — डिजिटल फ्रॉड अब सिर्फ आर्थिक नहीं, राष्ट्र-विरोधी हथियार भी बन चुका है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप प्रत्येक उद्यम को आगे बढ़ने और राष्‍ट्र सेवा करने का अवसर दे रहा है जीईएम: पीयूष गोयल

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

3 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

9 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

26 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

29 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

40 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

55 minutes ago