देश

गृह मंत्री अमित शाह करेंगे गुजरात में 1,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, जानिए जनता को क्या सौगात मिलेंगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे गांधीनगर, अहमदाबाद और मेहसाना जिलों में 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वावोल में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद गांधीनगर के सेक्टर-21 और 22 को जोड़ने वाले अंडरब्रिज का लोकार्पण करेंगे. वे पेथापुर में एक अन्य स्वास्थ्य केंद्र और गांधीनगर नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकृत कोलवाडा तालाब का भी उद्घाटन करेंगे.

रविवार को अहमदाबाद में पल्लव चौराहे पर 116 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर का उद्घाटन होगा, जो नारणपुरा में यातायात को सुगम बनाएगा. अहमदाबाद नगर निगम की 32 परियोजनाएं (385.24 करोड़) और 60 अन्य परियोजनाओं (1199.32 करोड़) का शिलान्यास भी होगा. मेहसाना में नर्सिंग कॉलेज और फ्रोजन आलू प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन होगा. यह दौरा बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और सहकारी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा.

ये भी पढ़ें- भारतीय रिज़र्व बैंक जल्द जारी करेगा ₹20 के नए नोट, गवर्नर संजय मल्होत्रा के साइन, जानें कैसे दिखेंगे

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

2 hours ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

3 hours ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

3 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

4 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

5 hours ago