देश

उपचुनाव की जंग जारी! 7 राज्य, 8 सीट और 149 उम्मीदवार; जुबली हिल्स में सबसे ज्यादा प्रत्याशी

Assembly By Election 2025: 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया. जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिजोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा शामिल हैं. इन उपचुनाव में कुल

जम्मू-कश्मीर उपचुनाव

बडगाम विधानसभा सीट से 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आगा सैयद महमूद अल-मोसावी, पीडीपी ने आगा सैयद मुंतजिर मेहंदी, भाजपा ने आगा सैयद मोहसिन मोसवी और आम आदमी पार्टी ने दीबा खान को उम्मीदवार बनाया है.

नगरोटा से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शमीम बेगम, भाजपा ने देवयानी राणा और आम आदमी पार्टी ने जोगिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है.

तरनतारन से मैदान में 15 उम्मीदवार

पंजाब में बहुचर्चित तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ. आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद तरनतारन विधानसभा सीट खाली हो गई थी.

इस सीट पर 15 उम्मीदवार मैदान में हैं. आम आदमी पार्टी ने तरनतारन से तीन बार विधायक रहे हरमीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है. भाजपा से हरजीत सिंह संधू, शिरोमणि अकाली दल से सुखविंदर कौर और कांग्रेस से कर्णबीर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं.

अंता में 15 नेताओं के बीच फाइट

राजस्थान के बारां जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं. यह सीट मौजूदा विधायक (भाजपा) कंवर लाल मीणा को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई थी. पूर्व मंत्री प्रमोद जैन ‘भाया’ कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा ने मोरपाल सुमन को मैदान में उतारा है.

घाटशिला की जंग में 15 उम्मीदवार

झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर मतदाता 13 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे. मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन, जो पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे हैं, के बीच है. सोमेश चंद्र झामुमो विधायक रामदास सोरेन के बेटे हैं, जिनके निधन के कारण यह उपचुनाव कराना पड़ा.

डंपा 5 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

मिजोरम की डंपा विधानसभा पर 5 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है. मुख्य विपक्षी दल एमएनएफ ने अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर लालथांगलियाना को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने पार्टी उपाध्यक्ष जॉन रोटलुआंगलियाना को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने लालमिंगथांगा को उम्मीदवार बनाया है. एमएनएफ के निवर्तमान विधायक लालरिन्टलुआंगा सैलो के निधन के बाद यह उपचुनाव कराना पड़ा था.

नुआपाड़ा में कुल 14 उम्मीदवार

ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 14 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. प्रमुख उम्मीदवार बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया, भाजपा के जय ढोलकिया, कांग्रेस के घासीराम माझी और समाजवादी पार्टी के रमाकांत हाटी हैं. 8 सितंबर को बीजद विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद यह उपचुनाव जरूरी हो गया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में ब्लास्ट, बिहार में ‘हाई अलर्ट’! मतदान बीच 10 प्वाइंटर एडवाइजरी जारी

जुबली हिल्स में 58 प्रत्याशी

तेलंगाना में जुबली हिल्स उपचुनाव पर सबसे दिलचस्प मुकाबला है. यहां से 58 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने दीपक रेड्डी, कांग्रेस ने नवीन यादव और बीआरएस ने मगंती सुनीता को अपना उम्मीदवार बनाया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

5 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

5 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

6 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

7 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

7 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

7 hours ago