देश

अतीक-अशरफ हत्याकांड में आज दाखिल हो सकती है चार्जशीट, प्रयागराज पुलिस की SIT कर रही है जांच

Atiq Ahmed Murder Case: उत्तर प्रदेश का माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में अप्रैल में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मौके से पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया था. इस हत्याकांड में यूपी की प्रयागराज पुलिस एसआईटी बनाकर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि एसआईटी गुरुवार यानी आज इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी. इस चार्जशीट को प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में दाखिला किया जाएगा. सूत्र बता रहे हैं कि हत्याकांड के दौरान गिरफ्तार तीनों शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह के खिलाफ ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

Atiq Ahmed Murder Case: 15अप्रैल की रात हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या

आपको बता दें कि प्रयागराज में 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को पुलिस मेडिकल के लिए अस्पताल ले जा रही थी. रात का वक्त था. प्रयागराज के काल्विन अस्पताल के पास पुलिस की गाड़ी से उतकर दोनों ही भाई यानी अतीक और अशरफ वहां मौजूद मीडिया से बातचीत करने लगे. इसी दौरान तीन शूटरों ने अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, घटनास्थल पर तीनों आरोपी शूटरों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. बताया गया कि आरोपी शूटर फेक मीडिया वाले बनकर आए थे. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल तीनों आरोपी शूटर यूपी के प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं. इसी हत्याकांड की जांच के लिए प्रयागराज पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था.

ये भी पढ़ें- फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए PM Modi, बैस्टिल दिवस समारोह में होंगे सम्मानित अतिथि

एसआईटी की जांच और हत्याकांड के पूरे होने वाले 90 दिन

मालूम हो कि अतीक और अशरफ की हत्या 15 अप्रैल 2023 को हुई थी. उस हत्याकांड के 14 जुलाई को 90 दिन हो जाएंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब एसआईटी अतीक-अशरफ हत्याकांड में अपनी जांच पूरी करने की दावा कर सकती है. बता दें कि इस हत्याकांड की जांच के लिए प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था, इनमें एडीसीपी क्राइम सतीश चंद्र, एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी और इंस्पेक्टर ओमप्रकाश शामिल हैं. यह एसआईटी एडीसीपी क्राइम सतीश चंद्र की अध्यक्षता में गठित की गई थी.
बताया जा रहा है कि अब इस मामले में यह टीम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी. कहा यह भी जा रहा है कि चार्जशीट में बड़े खुलासे भी हो सकते हैं. सूत्रों की मानें तो तीनों आरोपी शूटरों ने हत्या मामले को लेकर यह खुलासा किया था कि उन्होंने रातों-रात डॉन बनने और नाम कमाने का सोची थी और इसीलिए उन्होंने हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की.

-भारत एक्सप्रेस

 

Amit Dubey

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

9 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

35 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

1 hour ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago