आतिशी और सौरभ भारद्वाज
Arvind Kejriwal Cabinet: आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को उप राज्यपाल वी. के.सक्सेना ने गुरुवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में मंत्री पद की शपथ दिलाई.
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. आतिशी को शिक्षा, लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), ऊर्जा और पर्यटन विभाग का कार्यभार दिया जाएगा. वहीं सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में दो मंत्री पद खाली हुए थे. सिसोदिया और जैन भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.
सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 तैयार करने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था. वह 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं. सत्येंद्र जैन भी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं और प्रवर्तन निदेशालय ने कथित धनशोधन के मामले में उन्हें पिछले साल मई में गिरफ्तार किया था.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले सिसोदिया और जैन का इस्तीफा स्वीकार किया था. उप राज्यपाल सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल की अनुशंसा पर आतिशी और भारद्वाज को मंत्री बनाने की सिफारिश राष्ट्रपति मुर्मू से की थी.
पार्टी सूत्रों ने बताया कि आतिशी और भारद्वाज नौ मार्च को शपथ लेने के बाद 17 मार्च से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में बतौर मंत्री हिस्सा लेंगे. सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद सीएम केजरीवाल ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के तौर पर भेजा था.
ये भी पढ़ें: क्या 2019 वाले ‘जाल’ में फंस रही है कांग्रेस पार्टी? तब ये गलती पड़ी थी भारी
सौरभ भारद्वाज वर्ष 2013 से ही ‘आप’ विधायक हैं और इस समय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं. वह वर्ष 2013 में केजरीवाल के नेतृत्व में बनी पहली ‘आप’ सरकार में कुछ समय के लिए मंत्री भी रह चुके हैं. जबकि आतिशी वर्ष 2020 से ‘आप’ की विधायक हैं. हालांकि, वह ‘आप’ से शुरू से ही जुड़ी हुई हैं और वह शिक्षा मामलों पर सिसोदिया की सलाहकार की भूमिका निभा चुकी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…