उत्तर प्रदेश

Noida: जेवर इंटरनेशनल Airport से सस्ते में उड़ान भर सकेंगे यात्री, जानें, सस्ती टिकट मिलने की क्या है वजह?

भारत का एविएशन सेक्टर लगातार तरक्की के नए आयाम स्थापित कर रहा है.  इसमें अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी अपनी भागीदारी निभाने के लिए तैयारी के अंतिम चरण में है.  दावा किया जा रहा है कि इस एयरपोर्ट से हवाई टिकट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) के मुकाबले सस्ते हो सकते हैं. हालांकि, इसकी सही जानकारी अगले साल अप्रैल में जेवर एयरपोर्ट के कमर्शियल ऑपरेशंस शुरू होने के बाद ही मिल पाएगी.

क्यों हो सकता है सस्ता किराया?

नोएडा एयरपोर्ट पर ऑपरेशनल कॉस्ट IGIA के मुकाबले कम हो सकती है, जिससे एयरलाइंस के खर्चे घट सकते हैं और वे सस्ते किराए की पेशकश कर सकती हैं. इसके अलावा, नई लो-कॉस्ट एयरलाइंस के आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जो किराए को और सस्ता कर सकती है. वहीं, नोएडा एयरपोर्ट को कम खर्चीला और सुविधाजनक बनाने की योजना है, जिससे ऑपरेशनल कॉस्ट में कमी आ सकती है.

मिल सकता है सस्ता हवाई सफर

इस एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक और यात्री-मित्र सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है, जिसमें कम टैक्स और चार्जेज रखने की योजना है. इससे यात्रियों को सस्ते हवाई सफर का मौका मिल सकता है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए यह एयरपोर्ट बहुत सुविधाजनक साबित होगा क्योंकि इन्हें लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें- संगमनगरी में महाकुंभ का आयोजन, लाव-लश्कर के साथ महिला अखाड़ा लगाएगा डुबकी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरुआत में भीड़ कम होगी, जिससे यात्रियों को तेज और बेहतर सेवाएं मिलेंगी. हालांकि, कुछ सवाल भी उठते हैं, जैसे कि क्या एयरलाइंस इस कम ऑपरेशनल कॉस्ट का फायदा यात्रियों को दे पाएंगी या नहीं. अक्सर देखा गया है कि एयरलाइंस चार्जेज कम होने के बावजूद टिकट के दाम ज्यादा रखती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

35 minutes ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

55 minutes ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

2 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

3 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

3 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

3 hours ago