भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों पर हो रहे हमलों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. छपरा में फिल्म प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गंदी राजनीति है, क्योंकि महाराष्ट्र में निकाय चुनाव आने वाले हैं.
उन्होंने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, “ये दोनों तारा-सितारा बेरोजगार हैं, इनके पास न कोई सांसद है, न विधायक, न ही राज्यसभा में कोई सीट. इनका राजनीतिक करियर पूरी तरह खत्म हो चुका है.”
निरहुआ ने आरोप लगाया कि ये नेता चुनाव से पहले लोगों की भावनाएं भड़काकर माहौल बिगाड़ रहे हैं और हिंदी भाषियों पर हमले कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “अगर इनकी इस राजनीति को यहीं नहीं रोका गया तो अंजाम खतरनाक हो सकता है. कांग्रेस सरकार के समय भी ऐसा हुआ था, लेकिन अब देश में मोदी जी की सरकार है. अगर अब भी ऐसे हमले होते हैं तो देश का भरोसा उठ जाएगा.”
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि इस तरह की राजनीति का विरोध करें. निरहुआ ने सवाल उठाया कि ये लोग सिर्फ गरीबों को ही क्यों निशाना बनाते हैं. कोई रिक्शा चला रहा है, कोई ठेला, तो कोई अपनी रोजी-रोटी कमा रहा है, और आप उन्हीं को इस तरह मार रहे हैं. अगर आपको दम दिखाना है तो बड़े लोगों में दिखाओ. गरीब लोगों को निशाना बनाना सही नहीं है.”
निरहुआ ने कहा, “मैं खुद 2008 से महाराष्ट्र में रह रहा हूं, हिंदी बोलता हूं, तो मुझे भगाकर दिखाओ. 2008 में तो मैं नेता भी नहीं था, फिर भी मैंने यही कहा था और आज भी कह रहा हूं, अगर किसी को आपत्ति है, तो मुझे भगाओ.” उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में अब गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी और प्रधानमंत्री मोदी से लोगों को उम्मीद है कि वे ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करेंगे.
ये भी पढ़ें: ‘पटक-पटक कर मारा जाएगा..’, सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी सफाई
-भारत एक्सप्रेस
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…