Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक किशोरी ने आरोप लगाया कि तीन युवकों ने उसे जबरन कार में बैठाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. सोमवार को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ कुटुंबा थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई.
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाई और तीन में से दो आरोपियों को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया. तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पीड़िता को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़िता ने बताया कि वह अस्पताल जा रही थी, तभी एक कार में बैठे तीन लड़कों ने उसे रोक लिया. बातचीत के बहाने उन्होंने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उसका फोन छीन लिया. रास्ते में लगातार शोर मचाने और छोड़ देने की गुहार लगाने के बावजूद आरोपियों ने उसकी एक न सुनी.
पुलिस के अनुसार, आरोपी उसे अंबा बाजार से होते हुए शंकरपुर आरओबी के पास ले गए. वहीं उसके साथ मारपीट और यौन हिंसा की गई. पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपियों को हत्या की बात करते सुना तो जान बचाने की गुहार लगाई. इसके बाद उसे घर से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले छोड़कर आरोपी फरार हो गए.
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को एक ऑडियो भी सौंपा है, जो कथित तौर पर कार में उसके फोन से रिकॉर्ड हुआ. इसमें भोजपुरी गाना बजता सुनाई देता है और एक आरोपी 21 लड़कियों को शिकार बनाने की बात करता है.
ये भी पढ़ें-जयपुर नगर निगम चुनाव में टिकट को लेकर कांग्रेस में बढ़ा विवाद, पूजा भार्गव ने लगाए गंभीर आरोप
औरंगाबाद एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया है. दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…