Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

bihar crime news

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष राम कुमार सिंह की घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई. बेटे के सामने हुई इस वारदात के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है.

बेगूसराय के हर्रख मोहल्ले में अस्पताल से घर लौट रही महिला डॉक्टर पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. हमले में डॉक्टर को मामूली चोटें आईं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर समस्तीपुर निवासी आरोपी गौतम झा को गिरफ्तार कर लिया है.

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया. गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और कथित राजनीतिक पक्षपात पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान का अपहरण कर लिया गया. बदमाशों ने फायरिंग कर लोगों को डराया.

Jamui kand Mother Statement: मड़वा पहाड़ प्रकरण में पीड़ित छात्रा की मां ने घटना के समय उसके साथ रहे सहपाठी को अच्छा लड़का बताते हुए कहा कि दोनों ने मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ दिया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद परिवार ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताया और आरोपितों को जल्द न्यायालय से सजा मिलने की बात कही.

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है.

Aurangabad Minor Gangrape Case Bihar: बिहार के औरंगाबाद में अस्पताल जा रही नाबालिग का कार सवार युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है.

बिहार के नवादा में 2009 के चांदो यादव हत्याकांड में अदालत ने पांच आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट के बावजूद पीड़ित पक्ष की प्रोटेस्ट पिटीशन के बाद चली सुनवाई में कोर्ट ने सभी को हत्या का दोषी माना.

Bihar crime news: नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र में 3 फीट जमीन को लेकर 10 साल पुराने विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. धान रोपाई के दौरान मारपीट के बाद 40 वर्षीय महिला रेखा देवी की संदिग्ध मौत हो गई.