आजम खान और जयाप्रदा
Meerut: 20 फरवरी (भाषा) रामपुर से दो बार सांसद रह चुकीं अभिनेत्री जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि खां को अपनी ‘‘करनी’’ की सजा मिली है. जयाप्रदा रविवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहां आयी थीं. इसके अलावा जयाप्रदा ने भाजपा और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी कहा.
अभिनेत्री जयाप्रदा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “राजनीति में एक-दूसरी पार्टी के प्रति मतभेद जरूर होते हैं, लेकिन सत्ता का इतना घमंड भी नहीं होना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करना भूल जाएं और गरीब एवं मजलूमों के साथ बेइंतहा नाइंसाफी करने लगें. आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते. आजम खां को अपनी करनी की सजा मिली है.”
आजम खां का खेल खत्म
पूर्व सांसद ने कहा, “आजम खां का खेल खत्म हो गया है। उन्हें अपने पापों की सजा तो भुगतनी ही होगी.” गौरतलब है कि पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव में रामपुर सदर सीट से विधायक चुने गये सपा नेता आजम की सदस्यता वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नफरती भाषण देने के मामले में रामपुर की अदालत द्वारा तीन साल की सजा सुनाये जाने के बाद अक्टूबर 2022 में समाप्त कर दी गयी थी.
इसे भी पढ़ें: Patna: पार्किंग विवाद को लेकर दबंगों ने मारी पांच लोगों को गोली, गुस्साई भीड़ ने फूंका आरोपी का घर, जला डाली कई गाड़ियां
भाजपा को मिलेगा भारी बहुमत
जयाप्रदा ने एक सवाल पर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर से भारी बहुमत मिलेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की फिर सरकार बनेगी तथा रामपुर की सीट भी भाजपा जीतेगी.
सपा नेता आजम खां और स्वार सीट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाले उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को वर्ष 2008 में अवैध रूप से धरना-प्रदर्शन करने के मामले में पिछले दिनों दो साल की सजा सुनायी गयी थी. इसके बाद अब्दुल्ला की भी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गयी थी. दोनों से वोट देने का अधिकार भी छीन लिया गया है.
Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…
भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…
रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…
Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…