देश

Allahabad High Court: अब्दुल्ला आजम खान की याचिका की सुनवाई से अलग हुए न्यायमूर्ति समीर जैन

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के न्यायमूर्ति समीर जैन ने सपा नेता आजम खान के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के केस में सुनवाई से भी खुद को अलग कर लिया है. इससे पूर्व कोर्ट ने 2016 के यतीमखाना बेदखली प्रकरण में सपा नेता मोहम्मद आजम खान की याचिका पर सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया था.

क्या है पूरा मामला ?

सपा के बाहुबलि नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान और अन्य अभियुक्तों के खिलाफ रामपुर में अवैध तरीके से नदी की जमीन की प्लॉटिंग करने के लिए एफआईआर (FIR) दर्ज है. पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. अब्दुल्ला आजम की ओर से चार्जशीट और मुकदमे की कार्यवाही को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सोमवार को न्यायमूर्ति समीर जैन की बेंच में सुनवाई होनी थी.

राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता (Additional Advocate General) अनूप त्रिवेदी व अपर शासकीय अधिवक्ता (Additional Public Prosecutor) प्रथम परितोष कुमार मालवीय और याची के अधिवक्ताओं की उपस्थिति में जस्टिस समीर जैन ने खुद को सुनवाई से अलग करते हुए याचिका किसी अन्य पीठ को नामित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: “सत्ता या पद के लिए नहीं बनें…”, महाराष्ट्र की सत्ता पर खतरा! BMC चुनाव के चलते BJP-Shiv Sena में फूट?

कई मामलों में फैसला आना बाकी

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं. उनके खिलाफ मुकदमों की सुनवाई तेजी से चल रही है. इसके कारण मुकदमे जल्द से जल्द फैसले तक पहुंचने लगे हैं. नवंबर माह में तीन मामलों में फैसला आ चुका है, जिनमें दो में वह बरी हो गए थे और एक में सात साल के कारावास की सजा हुई है. अब दिसंबर माह में भी दो मामलों में फैसला आने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

23 seconds ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

18 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago