देश

PM मोदी के आते ही भारत-सऊदी संबंध हुए और मजबूत, व्यापार 43 बिलियन डॉलर के पार

भारत और सऊदी अरब के बीच वाणिज्यिक संबंध बेहद मजबूत है. दोनों देशों के बीच रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी है. भारत और सऊदी अरब के बीच का द्विपक्षीय संबंध मिडिल ईस्ट की नीतियों में अहम माना जाता है. हाल के कुछ वर्षों में भारत और सऊदी अरब के बीच आपसी संबंध और भी मजबूत हुए हैं.

1947 से भारत-सऊदी अरब का रिश्ता

भारत और सऊदी अरब के बीच 1947 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे, जिसे 2010 में रियाद के घोषणापत्र के तहत एक रणनीतिक साझेदारी में बदल दिया गया. भारत-सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. 1947 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद 2006 में सऊदी किंग भारत पहुंचे थे. इस दौरान भारत और सऊदी अरब ने रियाद घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया था. फिर 2010 में भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह सऊदी अरब पहुंचे थे और दोनों देशों के बीच रियाद घोषणापत्र पर हस्ताक्षर हुआ था.

PM मोदी ने और मजबूत किया

पीएम मोदी ने 2016 में सऊदी अरब का दौरा किया था. पीएम मोदी को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुलअजीज सैश से नवाजा गया. भारत और सऊदी अरब धार्मिक दृष्टिकोण से भी एक दूसरे के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं. हर साल भारी संख्या में भारतीय मुसलमान हज और उमराह पर सऊदी अरब जाते हैं. सऊदी अरब ने बीते कुछ सालों में भारतीय मुसलमानों के लिए हज कोटा में बढ़ोतरी की है.

43 बिलियन डॉलर का व्यापार

हालिया समय में सऊदी अरब में भारत ने निवेश को बढ़ाया है. भारत सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जबकि भारत उसका चौथा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. 2023-24 तक दोनों देशों के बीच 42.98 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ. सऊदी अरब ने भारत में ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निवेश किया है.

दोनों देशों के बीच भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) कॉरिडोर भी बन रहा है, जो भारत को मध्य पूर्व से होते हुए यूरोप तक जोड़ता है. यह कॉरिडोर समुद्र और रेल नेटवर्क से जुड़ा है. इससे मिडिल ईस्ट से लेकर यूरोप तक व्यापार का एक नया नेटवर्क बनेगा. दोनों देशों के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में भी निवेश पर बात बनी है. भारत और सऊदी अरब के बीच बीते कुछ समय में व्यापारिक संबंधों में तेजी से विकास देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें: “आपकी सेवा भावना हम सबके लिए प्रेरणा”… संसद शीतकालीन सत्र के पहले दिन PM मोदी ने राज्यसभा सभापति को दी शुभकामनाएं

सऊदी अरब में भारी संख्या में भारतीय रहते हैं. 26 लाख के आसपास भारतीय मूल के लोग सऊदी अरब में रहते हैं. कश्मीर के मुद्दे पर सऊदी अरब का रुख साफ रहा है. पाकिस्तान और तुर्किए से इतर सऊदी अरब ने हमेशा कहा है कि यह भारत का आंतरिक मामला है और भारत इससे निपटने में सक्षम है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

5 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

12 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

29 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

33 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

50 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago