देश

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कर दी CM योगी से यह बड़ी मांग, कहा- जब फैजाबाद बना अयोध्या तो मुरादाबाद का नाम…

Dhirendra Shashtri Demand Moradabad Name Change: बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों यूपी के मुरादाबाद में हनुमन कथा कर रहे हैं. यहां उन्होंने सरकार से मुरादाबाद का नाम बदलने की मांग की है. जिसके लिए उन्होंने कई वजह भी बताए हैं. कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत के कई शहरों के नाम बदल गए. बागेश्वर बाबा ने कहा कि जब फैजाबाद को अयोध्या और इलाहाबाद को प्रयागराज किया जा सकता है तो अब मुरादाबाद का नाम बदलकर माधव नगर (Madhav Nagar) कर दिया जाए. इसमें कौन सी बड़ी बात है.

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुरादाबाद (Moradabad) का नाम बदलने की वजह बताते हुए कहा “जिस नगर में सिद्धबली हनुमान मंदिर, हरिहर मंदिर, शीतला माता मंदिर, कालका माता मंदिर, नीम करौरी बाबा का मंदिर हो और जहां मां गंगा प्रकट हुईं हो ऐसे नगर को मुरादाबाद कहना पवित्र मंदिरों की अवहेलना है. मुरादाबाद को माधव नगर (Madhav Nagar) कर देना चाहिए.”

भोपाल को भोजपाल करने की दी सलाह

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इससे पहले भोपाल का नाम बदलने की मांग तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की थी. उस वक्त उन्होंने कहा था कि भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल कर दिया जाए तो अच्छा रहेगा. इसके अलावा उस वक्त उन्होंने कहा था कि जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक वे भोपाल नहीं जाएंगे. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह मांग अपने गुरु रामभद्राचार्य से भी उठाई थी.

छत्तीसगढ़ इस शहर का नाम बदलने का सीएम से मांग

धीरेंद्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव से भी खंडचूरी का नाम बदलने की मांग की थी. बागेश्वर बाबा ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव देते हुए कहा था कि इसका नाम बदलकर कौशल्या धाम कर देना चाहिए. उस वक्त मौके पर सीएम साय भी मौजूद थे.

हिंदुत्व का पोस्टर बॉय बनने की चाहत नहीं

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि उन्हें हिंदुत्व का पोस्टर बॉय बनने की चाहत नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जिसको पॉलिटिक्स में जाना हो या जिस उस स्थान पर सदियों तक अपने नाम के यशगान की अपेक्षा हो, वह ऐसा कर सकता है. उन्होंने आगे कहा था कि उनका सिर्फ एक ही लक्ष्य है- सनातन की जागृति और सनातनी हिंदुओं में एकता.

यह भी पढ़ें: Up Paper Leak: यूपी पेपर लीक में बड़ खुलासा, वसूले गए 80 करोड़; कई हुए बेनकाब

यह भी पढ़ें: डूंगरपुर में घर में तोड़फोड़ मामले में सपा नेता आजम खान को 7 साल की सजा

Dipesh Thakur

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago