मनोरंजन

भारत में इंग्लिश सिंगर एड शिरीन का दिखा जलवा, मशहूर पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने फोटो शेयर कर कही यह बात

Diljit Dosanjh and Ed Sheeran: इंग्लिश सिंगर एड शीरन ने बीते दिनों भारत आकर अपने गानों से लोगों का दिल जीत लिया था. लेकिन वहीं जब एड शीरन को स्टेज पर फेमस इंडियन पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने उन्हें ज्वाइन किया तो लोगों का मजा दोगुना हो गया. बता दें कि बीते दिन एड शीरन और दिलजीत को कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था. अब दिलजीत ने यह कॉन्सर्ट कर अपनी तस्वीरें शीरन के साथ शेयर की है. इससे पहले दिलजीत ने सिंगर एड शिरीन के साथ कई वीडियो भी शेयर किए थे.

दिलजीत ने शेयर की तस्वीरें

एड शीरन संग लाइव कॉन्सर्ट कर दिलजीत बेहद खुश नजर आ रहे हैं जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्लोबल सिंगर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा है, ‘भाई से बहुत कुछ सीखने को मिला है’. इन तस्वीरों में दिलजीत और शिरीन के यादगार और शानदार मोमेंट भी देखने को मिल रहे हैं. तस्वीर में दिलजीत को डेमिन जैकेट पहने हुए दिखाया गया है जिसे उन्होंने काली टी-शर्ट, डेनिम पेंट और नारंगी पगड़ी के साथ जोड़ा है. इस बीच शेप ऑफ यू गायक ने कैजुअल लुक चुना है.

एड शीरन ने पहली बार गाया पंजाबी गाना

दिलजीत ने एड शीरन पंजाबी में चार्ट-बस्टिंग ट्रेक लवर गाना गवाया. हाला ही में दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटी क्लिप शेयर की और पोस्ट में लिखा @teddysphotos भाई पहली बार पंजाबी में गा रहे है. बुरा चक देया गे. एड शीरन ने उनके प्रदर्शन का एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा आज रात मुंबई में दिलजीत दोसांझ की वजह से पहली बार पंजाबी में गाने का मौका मिला है. मैंने भारत में इतना समय बिताया है आने वाले समय में और भी बहुत कुछ आएगा.

ये भी पढ़ें:आखिरकार खत्म हुआ इंतजार! ‘House Of The Dragon’ सीजन 2 की आ गई रिलीज डेट

दिलजीत दोसांझ इस फिल्म में आएंगे नजर

बता दें, दोनों ही सिंगर ने मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स ग्राउंड में हुए कॉन्सर्ट में अपने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया था. इसी बीच दिलजीत दोसांझ परिणीति चोपड़ा के साथ अमर सिंह चमकीला के लिए तैयारी कर रहे हैं. यह फिल्म इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित की गई है. अमर सिंह चमकीला पंजाब के मूल रॉकस्टार की अनकही सच्ची कहानी पर आधारित है जो गरीब की छाया से निकलकर 80 के दशक में अपने संगीत की ताकत के कारण लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचे. यह फिल्म 12 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

9 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

19 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

34 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

36 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

43 minutes ago