देश

“किसी को विधानसभा मिला, किसी को मिला पद…”, साक्षी मलिक पर बबीता फोगाट ने किया करारा पलटवार

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक (पहलवान) ने आत्मकथा ‘विटनेस’ में कुछ ऐसे सवाल उठाए हैं जिन्हें लेकर हंगामा मच गया है. किताब को लेकर हो रहे सवाल जवाब के बीच उन्होंने एक साक्षात्कार में दावा किया कि बबिता (Babita Phogat) कुश्ती महासंघ की अध्यक्ष बनना चाहती हैं. उनके इस वार पर बबीता फोगाट ने पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में साक्षी मलिक पर अपनी किताब बेचने के चक्कर में ईमान बेचने का आरोप लगाया है.

Babita Phogat ने साधा निशाना

उन्होंने लिखा, “खुद के किरदार से जगमगाओ, उधार की रोशनी कब तक चलेगी. किसी को विधानसभा मिला किसी को मिला पद, दीदी तुमको कुछ न मिला हम समझ सकते है तुम्हारा दर्द. किताब बेचने के चक्कर में अपना ईमान बेच गई.”

बता दें कि इससे पहले बबीता के पिता महावीर सिंह फोगाट ने साक्षी मलिक के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि साक्षी से यह सब दीपेंद्र हुड्डा और प्रियंका गांधी कहलवा रही हैं.

महावीर फोगाट ने क्या कहा?

महावीर सिंह फोगाट ने कहा था, “पहलवानों के धरना प्रदर्शन में तो मैं भी गया था. इसका कोई वास्ता नहीं था. अब तो चुनाव भी हो गए हैं. उन लोगों ने बबिता को खुद ही साथ लिया था, ताकि समझौता हो जाए. चुनावों के बाद प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा उनसे यह बातें बुलवा रहे हैं. बबिता का बृजभूषण शरण सिंह से कोई वास्ता नहीं था. इन लोगों ने बबिता को अपने स्वार्थ के लिए बुलाया था, ताकि समझौता हो जाए. इन लोगों की बात मान ली जाए.”

यह भी पढ़ें- साक्षी मलिक के आरोप पर विनेश का जवाब, कहा- जब तक मैं कमजोर नहीं हूं, पहलवानों की लड़ाई कमजोर नहीं हो सकती

उन्होंने कहा, “बबिता ने इस आंदोलन के दौरान बहुत कोशिश की कि समझौता हो जाए. बृजभूषण शरण वाले मामले में भी बबीता ने कोशिश की. लेकिन सब ठीक नहीं हुआ. ये लोग अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं. वह (साक्षी मलिक) अपना नाम चमकाने के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago