देश

बिहार के गया जिले में स्टेज पर दूल्हे की पिटाई..नकली बाल लगाकर दूसरी शादी करने पहुंचा था मुस्लिम युवक, देखें वीडियो

बिहार के गया जिले में एक दूल्हे की दुल्हन के परिवार वालों ने जमकर पिटाई कर दी. दूल्हे की पिटाई का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि स्टेज पर लोग दूल्हे की धुनाई कर रहे हैं.

दूल्हे को स्टेज पर जमकर पीटा

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शादी के स्टेज दूल्हा सज-धज कर बैठा हुआ है. तभी वहां पर एक बुजुर्ग आता है और दूल्हे को पीटना शुरू कर देता है. काफी देर तक पिटाई के बाद कुछ और लोग आते हैं और बीच-बचाव करते हैं. पीटने वाला बुजुर्ग वीडियो में बोल रहा है कि आज यहां पर थे तो बच गए…दूसरे गांव में होते तो बहुत कुछ हो सकता था. इसी दौरान उन्हीं कुछ लोगों में से कोई बोलता हुआ सुनाई दे रहा है कि इसके बाल मुंडवा देते हैं, लेकिन जब उसके बाल पकड़ते हैं तो उसके बाल भी नकली निकलते हैं. मतलब दूल्हा विग लगाकार पहुंचा था. इसपर लोग और भड़क जाते हैं.

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल का होटल में पड़ा मिला शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटीं टीमें

पहली पत्नी के रहते हुए पहुंचा दूसरी शादी करने

बताया जा रहा है कि गया जिले की शहर कोतवाली इलाके के इकबाल नगर में रहने वाला एक मुस्लिम युवक पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने के लिए प्रखंड के बाजार में पहुंचा था, लेकिन तभी उसकी पोल खुल जाती है और लोग उसकी जमकर पिटाई कर देते हैं. दूल्हा तमाम मिन्नतें करता है और माफी मांगता रहा, उसके बाद भी लोगों ने पीटना बंद नहीं करते हैं. युवक की पिटाई का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

4 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

33 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

50 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago