खेल

Asia Cup 2023: पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, श्रीलंका में होगी दोनों देशों के बीच भिड़ंत, PCB को एक और झटका

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच श्रीलंका में होगा क्योंकि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जायेगी. आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल ने बुधवार को इसकी पुष्टि की. इसके पहले पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही थीं कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाएगी.

धूमल इस समय डरबन में आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की बैठक के लिये गए हैं. उन्होंने इस बात की पुष्टि की और कहा कि बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी प्रमुख जाका अशरफ की गुरुवार को होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक से पहले मुलाकात हुई ताकि एशिया कप का कार्यक्रम तय किया जा सके.

ये भी पढ़ें: INDW vs BANW: शेफाली वर्मा का कमाल, दूसरे T20 में भारत ने बांग्लादेश को 8 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

धूमल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा ,‘‘हमारे सचिव ने पीसीबी प्रमुख जाका अशरफ से मुलाकात की और एशिया कप के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया. यह उसी के मुताबिक है जिस पर पहले बात हुई थी. पाकिस्तान में लीग चरण के चार मैच होंगे जिसके बाद नौ मैच श्रीलंका में होंगे. इसमें भारत और पाकिस्तान का मैच शामिल है.दोनों टीमें फाइनल खेलती हैं तो वह भी श्रीलंका में होगा.’’

भारतीय टीम श्रीलंका के दाम्बुला में पाकिस्तान से खेल सकती है. पाकिस्तान का अपनी धरती पर एकमात्र घरेलू मैच नेपाल के खिलाफ होगा. इसके अलावा पाकिस्तान में अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान मैच होंगे. एशिया कप के कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही पाकिस्तान में इस पर ऐतराज जताया जा रहा था और पाकिस्तानी मीडिया में तरह-तरह की खबरें चल रही थीं.

पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया

वहीं धूमल ने पाकिस्तान मीडिया में जारी उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाएगी. पाकिस्तान के खेल मंत्री अहसान मजारी के हवाले से ऐसी खबरें आ रही थीं. उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं हुई. भारतीय टीम या हमारे सचिव पाकिस्तान नहीं जायेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

फूलों से सजती राहें, नम आंखों से विदाई… परमिंदर सिंह झोटा के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…

27 minutes ago

‘पूरी तरह आजाद हुआ बस्तर…’, पीएम मोदी के दौरे पर क्या-क्या बोले अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के बस्तर दौरे को ऐतिहासिक करार देते…

29 minutes ago

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

1 hour ago