देश

हाईकोर्ट के आदेश पर STF की एंट्री, नाबालिग रेप और अवैध गर्भपात मामले की दोबारा जांच शुरू

Balrampur rape case STF investigation: जिले के चर्चित नाबालिग रेप और अवैध गर्भपात मामले में अब जांच की कमान एसटीएफ (STF) ने संभाल ली है. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सोमवार को एसटीएफ की टीम पचपेड़वा पहुंची और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की दोबारा पड़ताल शुरू कर दी. टीम ने स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए.

दुष्कर्म कर पीड़िता का कराया गर्भपात

आपको बता दें कि पूरा मामला एक नाबालिग से कथित दुष्कर्म और उसके बाद कराए गए गर्भपात से जुड़ा है, यह मामला पिछले लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ . मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे, जिसके बाद एसटीएफ को जांच सौंपी गई. आरोप है कि पचपेड़वा क्षेत्र में संचालित नूर हेल्थ एंड फिजियोथैरेपी सेंटर में पीड़िता का गर्भपात कराया गया था. प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि यह सेंटर बिना आवश्यक पंजीकरण और मानकों के संचालित किया जा रहा था. ऐसे में एसटीएफ यह जांच कर रही है कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कहीं लापरवाही या नियमों की अनदेखी तो नहीं हुई थी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ अग्निकांड ने कैसे छीन लीं 15 जिंदगियां? सिस्टम की लापरवाही और मालिक के लालच का चिट्ठा आया सामने

नाबालिग रेप और अवैध गर्भपात मामले की कमान STF ने ली

सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ टीम सेंटर के संचालन, उसके लाइसेंस, मेडिकल रिकॉर्ड और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है. इसके साथ ही मामले में पहले की गई कार्रवाई और जांच प्रक्रिया का भी परीक्षण किया जा रहा है. स्थानीय लोगों और पीड़ित पक्ष को उम्मीद है कि एसटीएफ की जांच से मामले की सच्चाई सामने आएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. फिलहाल एसटीएफ ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों की पता चलेगा.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago