देश

फर्जी कंपनी, जाली KYC..; आपकी बैंक का कर्मचारी ही तो नहीं है ठगों का यार? Delhi में करोड़ों के स्कैम का भंडाफोड़

Cyber ​​Fraud in Delhi: नई दिल्ली/तनु: दिल्ली में एक बार फिर बैंकिंग सेक्टर की काली भेड़ का चेहरा बेनकाब हुआ है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे बैंक कर्मचारी को दबोचा है, जो सिस्टम के अंदर बैठकर साइबर अपराधियों के लिए ‘रेड कार्पेट’ बिछा रहा था. आरबीएल बैंक (RBL Bank) के इस कर्मचारी ने चंद रुपयों के कमीशन के लिए करोड़ों की ठगी के रास्ते साफ कर दिए.

खाकी पर हाथ और खुला राज

इस बड़े स्कैम का खुलासा तब हुआ जब ठगों ने एक पुलिसकर्मी को ही अपना निशाना बना लिया. पीड़ित पुलिसकर्मी के खाते से 88 हजार रुपये साफ हो गए. जब तफ्तीश शुरू हुई, तो पता चला कि यह रकम “लॉरी ट्रेड एक्सिम” नामक एक फर्जी कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुई थी. क्राइम ब्रांच ने जब इस कंपनी और उसके बैंक खाते की कुंडली खंगाली, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए.

इरशाद मलिक: बैंक का ‘विभीषण’

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय इरशाद मलिक के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद का रहने वाला है. वह बैंक में कार्यरत था और उसने अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हुए

  • फर्जी केवाईसी (KYC): बिना किसी फिजिकल वेरिफिकेशन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खोले.
  • पहचान की चोरी: जिस व्यक्ति के नाम पर खाता था, उसे खबर तक नहीं थी कि उसकी आईडी का इस्तेमाल करोड़ों के लेनदेन के लिए हो रहा है.
  • ठगों का साथ: इरशाद को बखूबी पता था कि ये खाते साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल होंगे, लेकिन कमीशन के लालच में उसने नियमों की धज्जियां उड़ा दीं.

कैसे बुना जाता था ठगी का जाल?

  • क्राइम ब्रांच की जांच में ठगी का एक पैटर्न (Modus Operandi) सामने आया है
  • सोशल मीडिया पर जाल: फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘वर्क फ्रॉम होम’ या ‘पार्ट-टाइम जॉब’ के आकर्षक विज्ञापन दिए जाते थे.
  • टेलीग्राम का सहारा: भरोसा जीतने के लिए पीड़ितों को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा जाता और शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क के बदले पैसे देकर उनका विश्वास जीता जाता.
  • बड़ा निवेश और गायब: जैसे ही पीड़ित बड़ी रकम (लाखों में) निवेश करता, ठग अचानक ग्रुप बंद कर देते और गायब हो जाते.

ये भी पढ़ें: फैक्ट्रियां बंद, धंधे चौपट; नोआपाड़ा में अब ‘रोजी-रोटी’ की तलाश में पलायन; क्या सोचता है भारत?

पुलिस की कार्रवाई और अपील

क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित बैंक से आरोपी को गिरफ्तार किया. इस मामले में पहले भी 4 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. पुलिस ने साफ किया है कि इस अकेले खाते के जरिए करोड़ों रुपये का गबन हुआ है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

14 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

34 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

36 minutes ago