प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज (8 दिसंबर) वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में दिए गए भाषण की एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. इसमें टीएमसी सांसद ने पीएम मोदी के भाषण के दौरान टोकते हुए कुछ कहा, जिसके बाद यह वीडियो खूब चर्चा में है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने भाषण के बीच एक अपत्याशीत घटना घटी, प्रधानमंत्री अपने संबोधन के बीच संसद में बैठे एक नेता को देख कर कह रहे है कि, “मैं आपको तो दादा कह सकता हूं?”. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बता दें कि, जिस व्यक्ति को देकर पीएम मोदी यह कह रहे है, वो तृणामूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय हैं. वंदे मातरम का इतिहास बताने के दौरान पीएम मोदी ने कई बार बांग्ला भाषा में कथनों का उल्लेख किया. इस दौरान विपक्षी सांसदों की तरफ से की गई टिप्पणी पर प्रधानमंत्री ने आभार प्रकट किया. इसी बीच उन्होंने तृणमूल सांसद सौगत रॉय से एक बार फिर कहा, “आपको तो दादा कह सकता हूं न? या उसमें भी एतराज हो जाएगा.”
संसद में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा हुई. इस चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. इस दौरान पीएम मोदी ने वंदे मातरम के रचयिता और प्रख्यात बंगाली कवि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को ‘बंकिम दा’ कह दिया. मगर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने तुरंत इस पर आपत्ति जता दी. उन्होंने पीएम मोदी को टोकते हुए कहा कि आप बंकिम दा कह रहे हैं, आपको बंकिम बाबू कहना चाहिए. रॉय ने ‘दा’ का मतलब समझाते हुए कहा कि बंगाली में दा’ का मतलब भाई होता है.
ये भी पढ़ें: वंदे मातरम पर पीएम मोदी के 14 कीवर्ड, जानें 60 मिनट में कितनी हुआ नेहरू, जिन्ना और कांग्रेस का जिक्र?
-भारत एक्सप्रेस
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…