Bankipur By Election Update: पटना/आशुतोष कुमार: बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव इस वक्त सबसे बड़ा और हाई-वोल्टेज अखाड़ा बन चुका है. बीजेपी के सबसे मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में पार्टी द्वारा अचानक अपना उम्मीदवार बदले जाने के बाद अटकलों का बाजार बेहद गर्म है. पहले घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी (Abhishek Kumar Bunty) के चुनाव लड़ने से इनकार और नए चेहरे के रूप में नीरज सिन्हा (Neeraj Sinha) के नाम के ऐलान ने विपक्ष को बैठे-बिठाए एक ऐसा ‘विस्फोटक’ मुद्दा दे दिया है, जिससे सत्तापक्ष बैकफुट पर नजर आ रहा है.
बांकीपुर से जैसे ही बीजेपी ने अभिषेक कुमार बंटी को मैदान में उतारा था, विरोधियों ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का ‘पॉकेट और डमी उम्मीदवार’ बताकर हमला तेज कर दिया था. लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब अभिषेक ने अचानक चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी.
भले ही अभिषेक ने इसके पीछे अपने ‘निजी और पारिवारिक कारणों’ का हवाला दिया हो, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि उनके नामांकन पत्र में दी गई कुछ जानकारियां गलत थीं. इस संभावित फजीहत से बचने के लिए पार्टी आलाकमान ने खुद उन पर नाम वापस लेने का दबाव बनाया था.
अभिषेक बंटी के हटने के बाद बीजेपी ने आनन-फानन में नीरज सिन्हा को अपना नया सिपाही घोषित किया. लेकिन नीरज सिन्हा के आते ही उनके बायोडाटा ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया. नीरज सिन्हा के बायोडाटा के मुताबिक, उनका जन्म 1994 में हुआ था और वे 2006 से ही बीजेपी के सक्रिय सदस्य हैं.
इस गणित को पकड़कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने करारा हमला बोला है. आरजेडी का सीधा सवाल है कि कोई पार्टी महज 12 वर्ष के एक नाबालिग बच्चे को अपनी पार्टी का ‘सक्रिय सदस्य’ कैसे बना सकती है? इस मुद्दे पर फिलहाल बीजेपी के बड़े नेता खुलकर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं.
इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष पूरी तरह हमलावर है. प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की टीम इसे बीजेपी के अंदर का डर बता रही है, तो वहीं आरजेडी (RJD) का दावा है कि उनकी मजबूत उम्मीदवार रेखा गुप्ता की लोकप्रियता को देखकर बीजेपी ने डर के मारे अपना कैंडिडेट बदला है.
आमतौर पर बीजेपी अपने घोषित उम्मीदवार को इतनी आसानी से नहीं बदलती, भले ही वह कमजोर क्यों न हो. ऐसे में बांकीपुर जैसे गढ़ में इस ‘यू-टर्न’ का सियासी पंडित तरह-तरह से विश्लेषण कर रहे हैं. हालांकि, बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू (JDU) पूरी ताकत से उसके बचाव में उतर आई है.
ये भी पढ़ें: कार्यकर्ताओं को आदेश… पार्टी को संदेश, बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने विरोधियों पर केवल अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे कागजों में कमियां ढूंढ रहे हैं. अब देखना यह है कि बायोडाटा के इस दंगल में बांकीपुर की जनता किस पर भरोसा जताती है.
World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…
Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…
Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…
Donald Trump Green Card Policy: अमेरिका ने गुरुवार को 8 प्रमुख टेक कंपनियों को PERM…
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…