Pawan Singh In Bankipur
Pawan Singh In Bankipur: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है. शुक्रवार को भाजपा के कई बड़े नेता चुनावी मैदान में उतरे. भोजपुरी अभिनेता और भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने बारिश के बीच जनसभा की, जबकि सांसद मनोज तिवारी ने दरियापुर में लोगों को संबोधित किया. दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में वोट देने की अपील की.
दरियापुर में आयोजित मनोज तिवारी की जनसभा में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री हरि सहनी और पूर्व विधायक अरुण सिन्हा भी मौजूद रहे. सभा के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के काम गिनाए और मतदाताओं से एनडीए उम्मीदवार को जिताने की अपील की.
वहीं, खराब मौसम और बारिश के बावजूद पवन सिंह ने बांकीपुर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इलाके के विकास और स्थिर सरकार के लिए भाजपा उम्मीदवार को समर्थन मिलना जरूरी है.
बांकीपुर विधानसभा की देवतुल्य जनता का आज जनसभा में मिले अपार स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। 🙏❤️
आप सभी का यह विश्वास और उत्साह जनसेवा के मेरे संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके आशीर्वाद और सहयोग से भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज सिन्हा जी… pic.twitter.com/8RcIZns8qg
— Pawan Singh (@PawanSingh909) July 24, 2026
चुनावी हलचल के बीच राष्ट्रीय जनता दल को भी झटका लगा है. लंबे समय तक राजद के प्रमुख ब्राह्मण चेहरों में शामिल रहे मृत्युंजय तिवारी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में उन्हें सदस्यता दिलाई. भाजपा में शामिल होने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने राजद नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा,
भाजपा ने हम जैसे छोटे कार्यकर्ता को सम्मान दिया है. हमारे शरीर के खून का एक-एक कतरा अब भाजपा के लिए समर्पित रहेगा.
तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने राजद में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया, लेकिन वहां उन्हें सम्मान नहीं मिला. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के पास न नीति हो, न सही नीयत और न मजबूत नेतृत्व, वहां किसी कार्यकर्ता के लिए काम करना मुश्किल हो जाता है.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के विकसित भारत और विकसित बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात भी कही.
बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे. मतदान की तारीख करीब आने के साथ ही मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है.
भाजपा अपने स्टार प्रचारकों और बड़ी जनसभाओं के जरिए माहौल बनाने में जुटी है. दूसरी ओर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर छोटे-छोटे जनसंपर्क कार्यक्रम कर सीधे मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं. राजद भी पूरी ताकत के साथ मैदान में है.
ये भी पढ़ें- छात्र प्रदर्शन के बीच मोदी कैबिनेट के बड़े मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया मंजूर
बांकीपुर को पिछले करीब तीन दशकों से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है. यहां शहरी मध्यम वर्ग, व्यापारी, नौकरीपेशा और शिक्षित मतदाताओं की बड़ी आबादी है. भाजपा लगातार इस सीट पर जीत दर्ज करती रही है, लेकिन प्रशांत किशोर के खुद चुनाव लड़ने और राजद के जोर लगाने से मुकाबला इस बार आसान नहीं माना जा रहा.
-भारत एक्सप्रेस
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…