देश

राजस्थान के बांसवाड़ा में भी नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई तीखी झड़प

रिपोर्ट – प्रमोद कलाल


Banswara NEET Protest Chaos: देश भर में गरमाए नीट (NEET) पेपर लीक और धांधली के मुद्दे की आंच अब राजस्थान के बांसवाड़ा तक पहुंच गई है. दरअसल गुरुवार को बांसवाड़ा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति बेहद तनावपूर्ण और बेकाबू हो गई, जब प्रदर्शनकारी और पुलिस बल आमने-सामने आ गए. निर्धारित विरोध स्थल से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई.

वहीं स्थिति को बिगड़ता देख और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग (माइल्ड फोर्स) करते हुए प्रदर्शनकारियों को पीछे खदेड़ना पड़ा.

समझाइश के बावजूद पुलिस से उलझे प्रदर्शनकारी

घटनाक्रम के अनुसार, बांसवाड़ा में बड़ी संख्या में युवा और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे. प्रदर्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.

पुलिस अधिकारियों ने कई बार प्रदर्शनकारियों से समझाइश की और उनसे अपील की कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखें और तय किए गए धरना स्थल तक ही सीमित रहें. हालांकि, आक्रोशित प्रदर्शनकारी पुलिस की बात मानने के बजाय आगे बढ़ने की जिद पर अड़ गए और पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े, जिससे वहां माहौल गरमा गया.

पुलिस का हल्का बल प्रयोग(Banswara NEET Protest Chaos)

जब प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे और माहौल बिगड़ने लगा, तो मौके पर मौजूद आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. पुलिस की इस कड़क कार्रवाई से प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

पुलिस जवानों ने संयम और मुस्तैदी का परिचय देते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर वापस धरना स्थल की ओर धकेल दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारी लगातार केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराते रहे.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त: सरकार की लिखित गारंटी के बाद जारी किया वीडियो, जानिए 3 प्रमुख मांगें

इलाके में पुलिस की कड़ी चौकसी जारी

अचानक बिगड़े हालातों पर पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही पूरी तरह काबू पा लिया. बांसवाड़ा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है. यह भी बता दें घटना के बाद एहतियातन पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

40 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

57 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago