Categories: देशलीगल

Bar Association Election: दिल्ली में साकेत कोर्ट में हंगामे के बाद मतदान रद्द, बैलेट बॉक्स की पर्चियां फाड़ने से तनावपूर्ण हुआ माहौल

Bar Association Election: दिल्ली में शुक्रवार सुबह से विभिन्न बार एसोसिएशनों के चुनाव हो रहे हैं. द्वारका और रोहिणी कोर्ट में मतदान जोश के साथ जारी है, जबकि साकेत और कड़कड़डूमा कोर्ट में भारी हंगामे के कारण चुनाव रद्द कर दिए गए. साकेत कोर्ट में चुनाव के दौरान बवाल बढ़ने पर प्रशासन को मतदान रद्द करने का फैसला लेना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, बैलेट पेपर से मतदान प्रक्रिया में देरी और अव्यवस्था के कारण नाराज अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. स्थिति तब और बिगड़ गई जब किसी ने बैलेट बॉक्स की पर्चियां फाड़ दीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसके बाद चुनाव आयोग ने मतदान रद्द करने का फैसला लिया, जो बैलेट पहले ही डाले जा चुके थे, उन्हें सुरक्षित रखा गया है.

वकीलों के अनुसार, आमतौर पर सभी बार एसोसिएशन के चुनाव ईवीएम EVM) से कराए जाते हैं, लेकिन इस बार सिर्फ दो कोर्ट में बैलेट पेपर से मतदान हो रहा था. साकेत बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 13 पदों के लिए 87 उम्मीदवार मैदान में थे.

यहां देखें हंगामे का विडियो

बैलेट बॉक्स से मतदान के खिलाफ नाराज वकीलों ने कोर्ट परिसर में जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बैलेट बॉक्स को तोड़ दिया, जिससे मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई और अंततः चुनाव रद्द करना पड़ा.

साकेत कोर्ट के बाद, पूर्वी दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट में भी शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनाव में भारी हंगामा हुआ, जिसके चलते मतदान रद्द कर दिया गया. यहां भी वकीलों ने चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन किया.

जहां साकेत और कड़कड़डूमा कोर्ट में चुनाव रद्द कर दिए गए, वहीं द्वारका और रोहिणी कोर्ट में मतदान पूरे उत्साह और शांति के साथ जारी है. अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर जबरदस्त जोश देखा जा रहा है, और बिना किसी बाधा के मतदान प्रक्रिया संपन्न हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

33 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

44 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago