Alankar Agnihotri Suspend: गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने इस्तीफे और सरकार विरोधी तीखी टिप्पणियों से प्रशासनिक महकमे में खलबली मचाने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri) पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. अनुशासनहीनता और अमर्यादित आचरण के आरोप में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अग्निहोत्री ने अपने 7 पन्नों के इस्तीफे में सरकार के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसे ‘सेवा नियमावली’ का उल्लंघन माना गया है.
सरकार ने निलंबन अवधि के दौरान अलंकार अग्निहोत्री (City Magistrate Alankar Agnihotri) को शामली जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध (Attach) कर दिया है. पूरे मामले की जांच बरेली की मंडलायुक्त को सौंपी गई है.
अलंकार अग्निहोत्री ने राज्यपाल और चुनाव आयोग को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा था कि अब केंद्र एवं राज्य सरकार में न ही जनतंत्र है और न ही गणतंत्र, बस भ्रमतंत्र है. देश में अब देशी सरकार नहीं, ‘विदेशी जनता पार्टी’ की सरकार है. उन्होंने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ पुलिसिया बदसलूकी और UGC के नए नियमों (जिन्हें उन्होंने ‘काला कानून’ कहा) के विरोध में इस्तीफा दिया था.
इस्तीफे के बाद सोमवार रात हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि जब वे डीएम अविनाश सिंह से मिलने गए, तो उन्हें 45 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया. हालांकि, डीएम ने इन आरोपों को निराधार बताया है. देर रात 12:15 बजे अग्निहोत्री ने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया और ट्रक में सामान भरकर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए.
ये भी पढ़ें: श्री मुक्तसर साहिब में गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, रंगदारी और धमकी का मामला
इस विवाद के बीच ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अलंकार अग्निहोत्री से फोन पर बात की. शंकराचार्य ने कहा, “आपके इस्तीफे से पीड़ा भी है और गर्व भी. सरकार ने जो पद दिया था, उससे बड़ा और सम्मानजनक पद हम आपको धर्म के क्षेत्र में देने का प्रस्ताव रखते हैं.” शंकराचार्य ने उनकी निष्ठा की सराहना की है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…